भाजपा द्वारा जारी पीएम मोदी के वीडियो में भारत की जमीन के हिस्से को चीन और पाकिस्तान में दिखाना देशद्रोह- कांग्रेस

Listen to this article

*भारत की भूभागीय अखंडता और संप्रभुता के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- कांग्रेस

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा इस गुनाह के लिए देश से माफी मांगें- कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से बड़ा देशद्रोही दूसरा कोई नहीं है। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के चरणवंदन के लिए जारी किए गए एनीमेशन वीडियो में भारत की अखंडता के साथ खिलवाड़ किया गया है। भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डाले गए इस वीडियो में भारत की जमीन के हिस्से को चीन और पाकिस्तान का दिखाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस गुनाह के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के जिस भी व्यक्ति ने यह गुनाह किया है, उसे सजा मिले।

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री मोदी का एक एनीमेशन वीड‍ियो ट्वीट क‍िया गया। इस वीड‍ियो में भारत की जमीन का ह‍िस्‍सा चीन और पाक‍िस्‍तान में दिखाया गया है। जब लोगों का आक्रोश हुआ तो इसे डिलीट कर दिया गया। अभी भी कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो मौजूद है।

श्रीनेत ने कहा कि भारत की भूभागीय अखंडता और संप्रभुता के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह गलती नहीं, गुनाह है। खुद भाजपा सरकार द्वारा 2016 में लाए गए जियोस्पेशियल इन्फॉर्मेशन रेगुलेशन बिल के अनुसार कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत के नक्शे के साथ खिलवाड़ करता है तो उस पर 100 करोड का जुर्माना और सात साल की सजा का प्रावधान है। अब भाजपा से जेल कौन जाएगा। यह किसकी जिम्मेदारी है।

श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस में कसीदे पढ़ रहे हैं, भाजपा का आईटी सेल चरण चुंबक बना हुआ है और भारत की भूभागीय अखंडता व संप्रभुता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। भाजपा से बड़ा देशद्रोही और टुकड़े-टुकड़े गैंग कोई नहीं है। यही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *