*राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने केशवपुरम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधान मंत्री के मन की बात
*भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने तिलक नगर में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
*आज हमने प्रधानमंत्री के बताये वृक्षारोपण, जल संरक्षण, अमृत सरोवरों के महत्व को समझा और आपदा के समय सेवा के महत्व का संकल्प दोहराया — जगत प्रकाश नड्डा
*आज प्रधान मंत्री के संदेश में 100 से अधिक दुर्लभ कलाकृतियों की देश वापसी की मिली जानकारी अनमोल है — बैजयंत जय पांडा
*हम प्रधानमंत्री के 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा फहराने के संदेश को क्रियान्वित करने में कोई कसर नही छोड़ेगे — वीरेन्द्र सचदेवा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने केशवपुरम में सांसद डा. हर्षवर्धन एवं कार्यकर्ताओं के साथ आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने मीनाक्षी गार्डन, तिलक नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधान मंत्री के मन की बात सुनी।
इन कार्यक्रमों के अतिरिक्त दिल्ली भाजपा के द्वारा नियुक्त बूथ पालकों के साथ आज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छोटे छोटे ग्रुप्स में हजारों समितियों के स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केशवपुरम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद कहा कि आज हमने प्रधान मंत्री के बताये वृक्षारोपण, जल संरक्षण, अमृत सरोवरों के महत्व को समझा और आपदा के समय सेवा के महत्व का संकल्प दोहराया।
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा से ही महिलाओं का सम्मान और उनके उत्थान के लिए काम करती आई है और उसका परिणाम हमें देखने को मिला जब 4000 से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने बिना पुरुष साथी या मेहरम के हज किया।यह देश में एक बड़ा बदलाव है क्योंकि पहले मुस्लिम महिलाओं को बिना किसी ‘मेहरम’ के ‘हज’ करने की अनुमति नहीं थी।
बैजयंत जय पांडा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से हमें हर माह सरकार के प्रयासों से देश के विकास के साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नागरिकों के समाजिक योगदान की जानकारी मिलती है। आज प्रधानमंत्री के संदेश में 100 से अधिक दुर्लभ कलाकृतियों की देश वापसी की मिली जानकारी अनमोल है।वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की हम प्रधानमंत्री के 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा फहराने के संदेश को क्रियान्वित करने में कोई कसर नही छोड़ेगे।
केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने साऊथ एक्सटेंशन में, सांसद मनोज तिवारी ने यमुना विहार में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ, सांसद रमेश बिधूड़ी ने तुगलकाबाद में, सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने मटियाला में अपने पालक बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का मन की बात संदेश सुना और उस पर चर्चा की।