सावन के इस पावन माह में, तीज उत्सव को लेकर महिलाओं में ख़ासा उत्साह देखने को मिलता है। इस विशेष उत्सव पर महिलाएँ काफ़ी उत्साह व ख़ुशहाली के साथ हरियाली के तीज उत्सव पर ख़ूब सजती और सँवरती हैं, झूला झूलती हैं या यूँ कहें कि जिस तरह महिलाएँ श्रृंगार करती हैं, ये उत्सव करवा चौथ से कम नहीं लगता। शनिवार को तीज उत्सव के साथ ही, महिलाओं को मतदाता सूची में अपना या अपने बच्चों का नाम दर्ज कराने की बात की गई। शनिवार को रोहिणी की आस्था कुंज सोसाइटी में तीज़ उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। सोसायटी की RWA अध्यक्ष बिंदु श्रीराम द्वारा, सोसायटी में तीज महोत्सव आयोजित किया गया। समारोह में महिलाओं ने सावन के झूले का लूत्फ उठाया व मनोरंजन करने वाली गेम्स में भाग भी लिया। इस मौक़े पर समारोह की मुख्यातिथि, उत्तरी दिल्ली के DM आर मुनीका व SDM तपन झा ने समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर डीएम द्वारा कई महिलाओं को सम्मानित किया गया व महिलाएँ ख़ुशी से झूमी। यहाँ तक कि DM साहिबा ने भी महिलाओं के संग नाच कर तीज मनाई और उन्हें तीज की बधाई दी। आस्था कुंज सोसायटी की महिलाओं ने तीज उत्सव का ख़ूब आनंद उठाया, बींदु श्रीराम द्वारा कई तरीक़े से यहाँ आई महिलाओं के लिए मनोरंजन की व्यवस्था की गई और गेम में विजयी होने वाली महिलाओं को ईनाम भी दिए गए। आइए सुनते हैं मुख्यातिथि DM , SDM और RWA अध्यक्ष ने क्या कहा।
आपको बता दें कि रोहिणी की आस्था को सोसाइटी एक बड़ी सोसाइटी कही जाती है और तीज उत्सव के मौक़े पर RWA की अध्यक्ष बिंदु श्रीराम द्वारा आयोजित तीज उत्सव से सोसाइटी कि महिलाएँ काफ़ी प्रसन्न थी। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट