महिला बैंक महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल है,एक महत्त्वपूर्ण रचनात्मक कदम है

Listen to this article

*महिला बैंक महिलाओं को आर्थिक आत्म निर्भरता प्रदान कर समाजिक आर्थिक मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत बनाएगा

बैंकिंग सेक्टर में महिला बैंक एक अनूठी पहल है। जो महिला का महिला के द्वारा और महिला के लिए होगा।

किसी भी राष्ट्र और समाज के विकसित होने का पैमाना स्त्री की स्थिति होती है। 2047 में आज़ादी के 100 साल पूरे होने पर विकसित राष्ट्र का सपना साकार करने के लिए पहले महिलाओं को विकसित करना होगा। विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में यह महिला बैंक विकसित महिला समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।

महिला बैंक के माध्यम से बैंकिंग सेक्टर में पूंजी निवेश से महिलाओं के लिए रोजगार के साथ साथ महिला उद्यमियों के लिए अवसर और संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा।

महिला बैंक होने से महिलाओं को सुविधा और सुरक्षा दोनों का वातावरण मिलेगा। महिलाओं में परस्पर अपनापन आत्मीय वार्तालाप संवाद से काम करने में आसानी होगी। ऑफिस ऑफिस खेलने या कई चक्कर लगाने से वो बचेंगी।

बैंकिंग क्षेत्र से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत होकर एक महिला अपने घर बार के साथ कारोबार चलाने में सक्षम होकर अपने बच्चों को एक बेहतर भविष्य एक बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य देने में मदद मिलेगी।

महिला बैंक का भारत में एक अपार संभावनाएं हैं। देश की इकोनॉमी के साथ साथ महिलाओं की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। आर्थिक स्वाबलंबन से स्त्री स्वाबलंबन यानी पर निर्भरता के स्थान पर स्व निर्भरता की ओर महिलाओं को ले जायेगा।

दूसरों पर आश्रित या डिपेंडेंट के स्थान पर स्व आश्रित यानि इंडिपेंडेंट बनाएगा। अपने पैरों पर खड़ा होकर शक्ति प्रदान करेगा।
यही शक्ति महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करेगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय नमो संघ सामाजिक महा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज तोमर( मन्नू भैया )
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मीना शर्मा स्वामी सुनील दास केरला श्री सुनील पराशर राहुल कुमार त्रिपाठी
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्ट 4 पीस के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा Dame munni Irone जी द्वारा की गई सभी ने भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया
मुख्य अतिथि श्री मनोज सिंह तोमर जी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि भारत अब नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जल्द ही विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है भारत को विकसित देश बनने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती भारतीय नमो संघपृथ्वी कुछ संगठन के साथ भागीदारी करेगाराष्ट्र भावना से कार्य करते हैं हम 24 घंटे राष्ट्रीय कार्यों में लगे हैं हम जल्द ही पूरे विश्व से सारे सामाजिक संगठनों को जोड़कर एक महा संगठन की घोषणा करेंगे जिसका केंद्रीय कार्यालय भारत में हुआ इसके लिए भी भारतीय मौसम जोधपुर से कार्य कर रहा है
इस अवसर पर तमाम पत्रकार बंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *