टोटल ख़बरें

Listen to this article

दिल्ली में भाजपा द्वारा जारी, मेरी माटी-मेरा देश के नाम से अभियान के तहत, पार्टी कायकर्ता द्वारा घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर, एक चुटकी मिट्टी या एक चुटकी चावल कलश में एकत्रित किया जा रहा है। बताया जाता है कि आज़ादी की अमृत महोत्सव के तहत कर्तव्य पथ के पास, शहीदों की याद में एक अमृत वाटिका बनायी जाएगी। लोगों का भी इस अभियान में योगदान हो इसके लिए भाजपा ने मेरी माटी-मेरा देश नाम से अभियान चलाया। रविवार को दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा के क्षेत्र हैदरपुर Slum में दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा मेरी माटी-मेरा देश अभियान चलाया गया और घर घर जाकर लोगों से एक चुटकी मिट्टी या एक चुटकी चावल एक कलश में एकत्रित किया गया। इस मौक़े पर प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी, जिला पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष अविनाश सिंह , पूर्व निगम पार्षद सुजीत ठाकुर व स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के जिला व मंडल के कई पदाधिकारियों उपस्थित थे। आइए देखते हैं क्या है ये पूरा अभियान और ये कब तक चलेगा, इसको लेकर जब टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष , जिलाध्यक्ष एवं पूर्व निगम पार्षद से बात की तो सुनिए उन्होंने क्या कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *