Listen to this article

आपका अपना छात्र संघ द्वारा, कॉलेज छात्रों से कास्ट एबोलीशन पर संवाद करने की प्रक्रिया दिल्ली में जारी है। शुक्रवार को, दिल्ली के रोहिणी में स्थित विज़न विकलांग एवं पुर्नवास केन्द्र के बाहर छात्रों के साथ, छात्र संघ की टीम संवाद करने पहुँची थी। परंतु यहाँ छात्रों की मौजूदगी नहीं देखी गई। इसकी वजह यह बताई गई कि छात्रों की क्लास चल रही थी, इसलिए छात्रों के साथ छात्र संघ की टीम यहाँ संवाद नहीं कर पाई। आपको बता दें कि टोटल ख़बरें लगातार छात्र संघ द्वारा चल रहा, जाति उन्मूलन क़ानून की माँग का संवाद अभियान कवर कर रहे हैं, और मौक़े पर मौजूद छात्रों से बात करते हैं। लेकिन जहाँ छात्र नहीं होते हैं या जहाँ छात्रों की क्लास चल रही होती है वहाँ हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना छात्र संघ की टीम के सदस्यों से विशेष बात कर उनसे अन्य कॉलेजों में संवाद के दौरान, छात्रों के साथ रायशुमारी के अनुभव को लेकर बात की जाती है। जिसमें वह बताते हैं कि कॉलेजों के बाहर जारी उनका संवाद किस तरीक़े से चल रहा है और छात्रों की क्या राय देखने को मिलती है। हालाँकि मौक़े पर, हमारे संवाददाता भी छात्रों से जाति व्यवस्था को लेकर विचार लेते हैं। आइए देखते इस विशेष रिपोर्ट में, छात्र संघ की टीम के सदस्य मोहम्मद तावीश ने उनका संवाद अभियान पर छात्रों की क्या रुझान है, इसपर उन्होंने क्या कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *