कंगना रनौत एयरफोर्स यूनिफॉर्म में पहुंची भारत वर्सेज अफगानिस्तान प्री-मैच के लिए क्रिकेट लाइव मुंबई; किया तेजस का प्रमोशन

Listen to this article

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत ‘तेजस’ में नजर आने वाली हैं। हाल में इस फिल्म का शानदार ट्रेलर सामने आया जिसने न सर्फ इसकी ग्रैंड एक्शन पैक्ड दुनिया की झलक पेश की, बल्कि देश भक्ती की भावना भी जगाई। अब फिल्म के प्रोमोशन्स की बारी थी जिसे कंगना ने अपने अंदाज और लुक से बेहद खास बना दिया हैं।

जी हां, कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म तेजस के प्रमोशन में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। ऐसा इसिलए क्योंकि हाल में भारत वर्सेज अफगानिस्तान प्री-मैच के दौरान एक्ट्रेस को क्रिकेट लाइव मुंबई में फिल्म का प्रमोशन करते देखा गया। लेकिन यहां जिस चीज़ ने खास लोगों का ध्यान खींचा वह थी कंगना की आउटफिट। क्योंकि अपनी इस प्रोमोशनल आउटिंग के लिए उन्होंने एयरफोर्स यूनिफॉर्म कैरी की हुई थी। हालांकि इस लुक में वो बेहद दमदार लग रही थी और जो कंगना के फिल्म प्रमोट करने के जज्बे को भी दर्शाता है।
वैसे यहां फिल्म रिलीज से पहले ही एक्ट्रेस को इस अवतार में देखा हर किसी के लिए एक गर्व का पल था।

आरएसवीपी द्वारा निर्मित, तेजस में मुख्य भूमिका में कंगना रनौत हैं। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *