प्राइम वीडियो की डॉक्यूमेंट्री सीरीज रेनबो रिश्ता को जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल शोकेस में मिला भरपूर प्यार

Listen to this article

*प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज रेनबो रिश्ता ने जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा अपना जादू, मिली सराहना

रेनबो रिश्ता प्राइम वीडियो की आगामी ओरिजिनल अनस्क्रिप्टेड डॉक्यूमेंट्री LGBTQIA+ समुदाय के सदस्यों की छह प्रेरक और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानियों पर आधारित है। इस सीरीज का प्रीमियर 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर होगा। लेकिन उससे पहले हाल में इस सीरीज के दो एपिसोड्स स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने प्ले सेगमेंट के हिस्से के रूप में, प्रतिष्ठित जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में शोकेस किए है।

इस सीरीज में त्रिनेत्रा हलदर, ऐश्वर्या आयुष्मान, डेनिएला मेंडोंका, अनीज़ सैकिया और सनम चौधरी, सोहम सेनगुप्ता और सुरेश रामदास, और सदाम हंजाबम शामिल हैं, जो ऑडियंस को भारत के विभिन्न हिस्सों से आने वाली क्वीर लव स्टोरी की खूबसूरत दुनिया में ले जाते हैं। इसे अपने अनूठे, कैंडिड और ईमानदार नजरिए के लिए सभी उपस्थित लोगों से तालियां और प्यार और इतनी सरहाना हासिल हुई है कि स्पेशल स्क्रीनिंग पर मौजूद दर्शक अभिभूत हो गए।

ऐसे में रेनबो रिश्ता की टीम, जिसमें ओरिजिनल्स, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया, प्राइम वीडियो की हेड अपर्णा पुरोहित, वाइस मीडिया में एशिया प्रशांत के लिए वीपी कंटेंट समीरा कंवर, निर्देशक – जयदीप सरकार, हीरोज और क्रू के साथ सुशांत दिवगिकर जिन्होंने सीरीज के लिए टाइटल ट्रैक ‘नज़ारे’ गाया, शामिल थे, को सभी ने सलाम किया।

वाइस स्टूडियो द्वारा निर्मित और जयदीप सरकार द्वारा निर्देशित, स्टोरी डायरेक्टर हृदय ए नागपाल और शुभ्रा चटर्जी के साथ ये डॉक्यू सीरीज मोनिशा त्यागराजन और नवीन नोरोन्हा द्वारा लिखित, जयदीप सरकार, हृदय नागपाल और शुभ्रा चटर्जी द्वारा निर्देशित और समीरा कंवर, निहारिका कोटवाल और जयदीप सरकार द्वारा निर्मित हैं। रेनबो रिश्ता 7 नवंबर से भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *