एम.सी.डी. की संवेदनहीन कार्यप्रणाली के कारण अगस्त से नवंबर 2023 के बीच डेंगू में असामान्य वृद्धि देखी गई है — वीरेंद्र सचदेवा

Listen to this article

*इससे अधिक संवेदनहीन और शर्मनाक तथ्य क्या हो सकता है कि एमसीडी के पास बीमारियों के प्रसार की नियमित समीक्षा करने के लिए कोई स्वास्थ्य समिति नहीं है — वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि इस वर्ष डेंगू अभूतपूर्व गति से फैला है। हालाँकि दिल्ली नगर निगम ने काफी समय से साप्ताहिक डेटा जारी नहीं किया है लेकिन हमारे सूत्र बताते हैं कि पिछले 4 महीनों में ही डेंगू के 7680 मामले सामने आए हैं।

सचदेवा ने कहा कि यह काफी परेशान करने वाली बात है कि पिछले साल तक अक्टूबर माह के अंत तक डेंगू का प्रसार धीमा हो जाता था, लेकिन इस वर्ष नवंबर में 2482 मामलों के साथ डेंगू अपने चरम पर पहुंच गया है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि इस साल मच्छरों के प्रजनन का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है क्योंकि डी.बी.सी. अनुबंध टूटने से कर्मचारी परेशान हो गए हैं।

अगस्त में लगभग 1094 मामलों आये जो बढ़ कर सितंबर में 2141 हुऐ फिर अक्टूबर में 2003 और नवंबर में 2482 तक पहुंच गये।

सचदेवा ने कहा है कि इस स्थिति के लिए आम आदमी पार्टी की संवेदनहीनता जिम्मेदार है. इससे अधिक संवेदनहीन और शर्मनाक बात क्या हो सकती है कि एमसीडी के पास बीमारियों के प्रसार की नियमित समीक्षा करने के लिए कोई स्वास्थ्य समिति तक नहीं है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *