प्रदेश कांग्रेस श्री अरविंदर सिंह लवली के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिलाने के लिए दिल्ली भर में कांग्रेस कार्यकर्ता “भंडारों” का आयोजन किया गया

Listen to this article

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के जन्मदिन के अवसर पर आज दिल्ली भर में कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के अनेक क्षेत्रों में भंडारों का आयोजन किया जिस्म विशेष रूप से कालकाजी में आयोजित भंडारे में गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन खिलाया गया और लवली के जीवन में सफलता और स्वास्थ्य रहने की कामना की गई।

राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ी यात्रा से मिली उर्जा के बाद दिल्ली में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर लवली के नेतृत्व में पुनः सत्ता प्राप्त करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताआ ने कमर कस ली है।
 
कालकाजी में आयोजित भंडारे में राकेश ईस्सर (पूर्व निगम पार्षद) Delegate DPCC, अमरीक सिंह गिल(अध्यक्ष,बदरपुर जिला युवा कांग्रेस),  ज्योत्सना गोगिया समाजसेवी) कांग्रेस परिवार ,धर्मपाल टक्कर(छोटु) जी, गुलशन टक्कर जी, हरदीप सिंह आशु पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी),  सरदार त्रिलोचन सिंह , राज संधू जी के अलावा अनेक क्षेत्रों में वरिष्ठ नेता वि कार्यकर्ता मौजूद थे ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लवली के जन्मदिन को बधाई देने के लिए जगह-जगह होर्डिंग्स और बैनर भी लगाए।  जब से लवली दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं, दिल्ली में पार्टी का पुर्नउत्थान हुआ है, क्योंकि दूसरी पार्टियों में गए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार पार्टी न सिर्फ लौट रहे है। बल्कि बड़ी संख्या में युवा भी कांग्रेस नेतृत्व से आकर्षित हो रहे है। जिस तेजी से लवली ने लोगों से नियमित गतिविधियों के साथ निरंतर बातचीत करके लोगों को पार्टी में एकजुट किया है उससे पार्टी एक बार फिर से जीवंत हो रही है।

दिल्ली कांग्रेस ‘‘जवाब दो-हिसाब दो“ अभियान के तहत, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में आयोजित प्रतिज्ञा रैलियों का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच जबरदस्त प्रभाव हो रहा है क्योंकि इन रैलियों में सत्ताधारी दलों की विफलताओं को उजागर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *