Listen to this article

वर्षों के इंतज़ार के बाद आखिरकार वह घड़ी आ ही गई, सोमवार को जब अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हुआ। देश, राम मय हो गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पूजा पूरी विधि विधान के साथ की गई। राम नाम की गूंज के साथ पूरा देश राममय हो गया। इसी कड़ी में दिल्ली में भी राम भक्तो का जोश देखते ही बन रहा था। जहांगीरपुरी क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं रामभक्त आनंद नेगी द्वारा जहांगीरपुरी ए-ब्लॉक क्षेत्र की क़रीब 25 गलियों में नारंगी रंग के ग़ुब्बारे और जगमगाती लड़ियाँ लगवाई गई। इसके साथ क़रीब 500 दीयों से तैयार जय श्री राम देखते ही बन रहा था। आप ये तस्वीर देख रहे हैं, ये दीयों से तैयार श्रीराम लिखा हुआ है। श्री राम के स्वागत में शाम को ये दीये जलाएं जाएंगे। रामभक्त आनंद नेगी और उनकी पत्नी सुनीता नेगी, क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते रहते है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्षेत्र में उन्होंने क्या कुछ ख़ास तैयारियां श्रीराम के स्वागत के लिए कर रखी है, टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब आनंद नेगी और उनकी पत्नी सुनीता नेगी से बात कर उनसे जानने का प्रयास किया तो सुनिए उन्होंने क्या कहा।

किसी भी क्षेत्र में, नेता और समाजसेवी तो बहुत होते हैं, लेकिन इस तरह से राम भक्ति में लीन हो जाना, लोगों से जुड़े रहना, श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर क्षेत्र को सजाने और जगमगाने के लिए रामभक्त आनंद नेगी और उनकी पत्नी सुनीता नेगी की भूमिका काफ़ी सक्रिय रही। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *