वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी – II) यानी बहुत खराब वायु गुणवत्ता के लिए जारी वैधानिक निर्देशों के अनुसार, वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए कुछ कदम उठाए जाने की परिकल्पना की गई है। इनमें से एक कार्रवाई पार्किंग शुल्क बढ़ाने को लेकर है।
इसके अनुसरण में, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बढ़ी हुई पार्किंग फीस को 30 अप्रैल, 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया है। एनडीएमसी ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आदेश के आधार पर यह निर्णय लिया है।
इससे संबंधित आदेश दिनांक 13.11.2023, 28.11.2023 और 21.12.2023 द्वारा की गई पार्किंग शुल्क की वृद्धि को 30 अप्रैल, 2024 तक या वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) आदेश को वापस लेने तक, जो भी पहले हो, तक बढ़ा दिया गया है।
2024-01-31


