केजरीवाल का ब्यान की उन्हे प्रस्ताव मिला है की भाजपा में शामिल हो जायें तो उनके सब केस खत्म हो जायेंगे एक नये झूठ पुलिंदा है – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*मंत्री अतिशी पत्रकार वार्ता में किसी “वो” का दस बार जिक्र कर बिना विधायकों से सम्पर्क करने वाले का नाम बताये उठ कर चली गई जो साफ दर्शाता है की वह सफेद झूठ बोल रहीं थी — वीरेन्द्र सचदेवा

*भाजपा केजरीवाल एवं अतिशी को चुनौती देती है की वह दिल्ली वालों को बतायें की भाजपा की ओर किस नेता ने उन्हे भाजपा मे शामिल होने का प्रस्ताव दिया था या फिर इस्तीफा दें — वीरेन्द्र सचदेवा

*जिस तरह केजरीवाल झूठ गढ़ते हैं वह दर्शाता है की एक पुरानी कहावत की जब तक सच अपने जूते पहनता है झूठ दुनिया का चक्कर लगा आता है खास उन्ही के जैसे चरित्र के व्यक्ति के वर्णन के लियें बनाई गई होगी — दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

*आम आदमी पार्टी अब एक बिखरता कुनबा है जो लोकसभा चुनाव में दिल्ली की 7 में से 5 सीटें देकर भी कांग्रेस से गठबंधन करने को तैयार है – हिम्मत है तो केजरीवालइसे नकारें — वीरेन्द्र सचदेवा

*पूरी किराड़ी गत दो साल से बिन बारिस भी तलाब बनी रहती है जिसके विरोध में आज स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने केजरीवाल के एक कार्यक्रम में आगमन का विरोध किया — दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल का ब्यान की उन्हे प्रस्ताव मिला है की भाजपा में शामिल हो जायें तो उनके सब केस खत्म हो जायेंगे एक झूठ का नया पुलिंदा है।

ठीक मुख्य मंत्री केजरीवाल की तरह मंत्री अतिशी ने अपनी पत्रकार वार्ता के प्रारम्भ में वह नाम बताने का झूठा दावा किया जिसने भाजपा की ओर से “आप” विधायकों को दलबदल के लियें सम्पर्क किया था पर पूरी पत्रकार वार्ता में किसी “वो” का दस बार जिक्र कर बिना विधायकों से सम्पर्क करने वाले का नाम बताये उठ कर चली गई जो साफ दर्शाता है की वह सफेद झूठ बोल रहीं थी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली की मंत्री सुश्री अतिशी को चुनौती दी है की वह दिल्ली वालों को बतायें की भाजपा की ओर किस नेता ने उन्हे भाजपा मे शामिल होने का प्रस्ताव दिया था या फिर इस्तीफा दें।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने गत 27 जनवरी को भाजपा पर आप्रेशन लोटस 2 चला कर आम आदमी पार्टी के विधायक तोड़ने का झूठा आरोप लगाया और अब 3 दिन से उसकी तो पुलिस जांच से बचते घूम रहे हैं पर आज फिर बेबुनियाद आरोप लगाया की उन्हे भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है जो पूरी तरह भ्रामक है और खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से जनता का ध्यान हटाने का प्रमाण है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की कहावतें एवं मुहावरे किन्ही कारणों से बनते हैं और जिस तरह दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल झूठ बोलते हैं या यूँ कहें झूठ गढ़ते हैं वह दर्शाता है की एक पुरानी कहावत की जब तक सच अपने जूते पहनता है झूठ दुनिया का चक्कर लगा आता है खास उन्ही के जैसे चरित्र के व्यक्ति के वर्णन के लियें बनाई गई होगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आम आदमी पार्टी अब एक बिखरता कुनबा है जो लोकसभा चुनाव में दिल्ली की 7 में से 5 सीटें देकर भी कांग्रेस से गठबंधन करने को तैयार है। हिम्मत है तो केजरीवाल मेरे इस कथन को नकारें।

सचदेवा ने कहा है की केजरीवाल को अब सारी दिल्ली में राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ रहा है, कहीं होमगार्ड एवं सिविल डिफेन्स वाले तो कहीं क्षेत्रीय निवासी। आज मुख्य मंत्री का किराड़ी में के सैकड़ों क्षेत्रीय निवासियों जिनमे कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी थे ने मुख्य मंत्री का विरोध किया। पूरी किराड़ी गत दो साल से बिन बारिस भी तलाब बनी रहती है एवं स्थानीय विधायक को कोई चिंता नही जिसके विरोध में आज स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने केजरीवाल के एक कार्यक्रम में आगमन का विरोध किया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *