भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की दिल्ली मेट्रो की यात्रा

Listen to this article

*भारत की माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज दिल्ली मेट्रो से यात्रा की।

माननीय राष्ट्रपति कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह, वायलेट लाइन कॉरिडोर के केंद्रीय सचिवालय मेट्रो
स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन में चढ़ीं और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की और पुन: केंद्रीय सचिवालय
वापस आईं। यात्रा के दौरान उन्होंने कुछ स्कूली बच्चों के साथ संवाद भी किया।

श्रीमती मुर्मु दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाली भारत की दूसरी सेवारत राष्ट्रपति हैं। तत्कालीन
राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने 2012 में दिल्ली मेट्रो में यात्रा की थी।

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक, डॉ. विकास कुमार इस यात्रा में माननीय राष्ट्रपति के साथ थे। डॉ.
कुमार ने माननीय राष्ट्रपति को डीएमआरसी के कामकाज के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया और
चल रही निर्माण परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। राष्ट्रपति ने NCMC रुपे कार्ड का उपयोग
करके दिल्ली मेट्रो में यात्रा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *