Listen to this article

दिल्ली के नरेला से 16 फ़रवरी को हुई 81 लाख की लूट के मामले को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने तीन आरोपी बदमाशों को गिरफ़्तार किया है। इस लूट के मामले में सबसे दिलचस्प बात ये है कि शिकायतकर्ता नरेला का निवासी, लूट नरेला में हुई, आरोपी नरेला से पकड़े गए , पकड़े गए आरोपी भी नरेला के ही निवासी हैं। दरअसल मामला 16 फ़रवरी का है जब शिकायत करता नरेला में स्थित एक्सिस बैंक से 81 लाख रुपया निकालकर बैंक से बाहर निकल कर स्कूटी स्टार्ट करने लगे तभी अचानक अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता का नोटों से भरा बैग छीनने लगा तो शिकायतकर्ता ने बदमाश का विरोध किया है तभी दूसरा बदमाश आ गया उसने पिस्तौल की नोक तान बदमाश बैग में रखा 81, लाख रुपया लूटकर मौक़े से फ़रार हो गए । पुलिस ने शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू करी । पुलिस को सूचना मिली कि 16 फ़रवरी की लूट में शामिल बदमाश नरेला में मिलने वाले हैं तभी पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपी को धर दबोच लिया। आरोपी जिस कार में सवार था पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 46 लाख रुपया नगद बरामद किए । पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ़्तार किया है और इन दोनों आरोपियों से पुलिस ने दो दो लाख रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों का नाम लोकेश उर्फ़ लोकी दूसरा आरोपी ललित और तीसरा अजय उर्फ़ सोनू है। ये तीनों आरोपी नरेला के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार लूट का मुख्य साजिशकर्ता लोकेश उर्फ़ लोकी है दूसरा आरोपी ललित है वह नरेला की अनाज मंडी में व्यापारी के साथ काम करता है। तीसरा आरोपी अजय और सोनू
है। आरोपी लोकेश और लौकी का ख़ास दोस्त है।

बहरहाल पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है और तीन आरोपी अभी भी फ़रार हैं। आरोपियों के क़ब्ज़े से पुलिस ने 50 लाख नगद तीन मोबाइल फ़ोन बरामद किए हैं। पुलिस बाक़ी के तीन आरोपियों की और तलाश कर रही है जो इस लूट की साज़िश में शामिल थे। लूट के बाक़ी बचे 31 लाख रुपये पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी गई टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *