दिल्ली नगर निगम ने मध्य ज़ोन में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

Listen to this article

मध्य जोन में अबुल फजल एनक्लेव -1, शाहीन बाग, जामिया नगर, जाकिर नगर, बटला हाउस इलाके में 25 संपत्तियां सील की गईं।

दिल्ली नगर निगम ने अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मध्य ज़ोन के अबुल फज़ल एन्क्लेव- I और शाहीन बाग क्षेत्र में सीलिंग अभियान चलाया। बेईमान बिल्डरों को हतोत्साहित करने के लिए इस अभियान के दौरान
अबुल फज़ल एन्कालवे- I, शाहीन बाग, जामिया नगर, जाकिर नगर, बटला हाउस में 25 संपत्तियों को सील कर दिया है। मध्य क्षेत्र में अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ सीलिंग अभियान कल भी जारी रहेगा।

दिल्ली नगर निगम अवैध निर्माण को लेकर जीरो टॉलरेंस का अनुसरण कर रहा है और निगम अवैध प्लाटिंग/कॉलोनाइजेशन के खिलाफ तोड़फोड़/सीलिंग की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रखेगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *