अगर आप अपने नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए, कम फ़ीस, और अच्छी पढ़ाई एवं अच्छे संस्कारों के लिए प्ले या नर्सरी स्कूल की तलाश में हैं, को अब आपके इंतज़ार की घड़ियाँ समाप्त हो चुकी है, विशेषकर जो दिल्ली के जहांगीरपुरी या उसके आस-पास के क्षेत्र में रहते हैं। कम फ़ीस अच्छी पढ़ाई के लिए ऐसे अभिभावकों के लिए ये सुनहरा अवसर है। दिल्ली के जहांगीरपुरी ए-ब्लॉक में मंगलवार को खन्ना लिटल लर्नर स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन किया गया। चैत्र माह नवरात्र के पहले नवरात्र के शुभ अवसर पर उद्घाटन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राजेश खन्ना द्वारा खन्ना लिटल लर्नर स्कूल का उद्घाटन किया। उद्घाटनकर्ता, पत्रकार राजेश खन्ना ने रिबन काटकर स्कूल का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। बताया जाता है कि जहांगीरपुरी में इस तरह का पहला प्ले स्कूल है। यहाँ पर, नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। खन्ना लीटल लर्नर स्कूल की विशेषता यह है, कि यहाँ पर अनुभवी अध्यापकों के द्वारा बच्चों को व्यवस्थित तरीक़े से अंग्रेज़ी मीडियम में पढ़ाया जाएगा। ढाई वर्ष से लेकर छह वर्ष तक के बच्चे के लिए प्ले, नर्सरी, के जी क्लास और फ़र्स्ट क्लास तक के बच्चों के लिए स्कूल के दाख़िले प्रारंभ हो चुके हैं। बताया जाता है कि इसके इलावा यहाँ पर ऑडियो और वीडियो द्वारा पढ़ाई की विशेष व्यवस्था है। खेल-खेल में बच्चों को विनम्र तरीक़े से पढ़ाया जाता है। नई शिक्षा नीति के अनुसार पढ़ाई के इलावा रंग बिरंगा क्लास रूम, एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग और समय समय पर त्योहारों को भी मनाया जाता है। सुरक्षा के लिहाज़ से भी अच्छा इंतज़ाम है। इस मौक़े पर स्कूल की प्रिंसिपल सुषमा खन्ना, स्कूल की टीचर समेत अभिभावक मौजूद थे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने स्कूल के उद्घाटन के बाद स्कूल का निरिक्षण किया और स्कूल के बारे में विस्तार से रिपोर्टिंग के दौरान समझाया। स्कूल में क्या ख़ास है, किस तरह से स्कूल में पढ़ाया जाएगा, और क्या सुविधाएँ रहने वाली है। देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि ये विशेष रिपोर्ट।
आपको बता दें कि खन्ना लिटल लर्नर स्कूल में एडमिशन का दौर जारी है। कम फ़ीस अच्छी पढ़ाई के इलावा नए दाख़िले पर भारी छूट भी दी जा रही है। इसके साथ बच्चे नए दाख़िला लेने पर उन्हें गिफ़्ट भी देने की व्यवस्था की गई है। अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए आप प्ले, नर्सरी, के जी क्लास या फ़र्स्ट क्लास में दाख़िला करवा सकते है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

