Listen to this article

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया ने नामांकन दाख़िल करने के बाद बुधवार को रोहिणी के सेक्टर -13 में स्थित डीडीए क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता कर उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां, आगामी विजन और लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खुद की योजनाओं पर विस्तार से बताया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अगर जनता उन्हें मौक़ा देती है। क्षेत्र के जो लंबित कार्य हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। श्री चंदोलिया ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना में सीधे खाते में रुपए आ रहे हैं। इसके साथ ही विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट,मजबूत विदेश नीति,सेना की मजबूती और सीमाओं की सुरक्षा जैसे बहुत से कार्य किए जो कांग्रेस की सरकारें नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि गरीब,महिला,युवा और किसान चार जातियां देश में हैं। जिन्हें सशक्त करने की आवश्यकता है। मोदी सरकार का विजन ऐतिहासिक और दूरदर्शी है। आइए सुनते हैं। उन्होंने उत्तरी पश्चिमी लोक सभा क्षेत्र के लिए का कार्य करने के को वादे किये और क्या है उनकी घोषणा आइए देखते हैं हमारे संवाददाता की इस विशेष रिपोर्ट में।

योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि मुझे क्षेत्र की जनता पर पूरा विश्वास है।इस बार उत्तर-पश्चिम लोकसभा की जनता रिकार्ड मतों से मुझे जितवाकर भेजेगी।
मंच पर योगेंद्र चंदोलिया के साथ लोकसभा संयोजक जय भगवान यादव, प्रभारी राजकुमार भाटिया, दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता शुभेंदु अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता प्रीति अग्रवाल, लोकसभा सोशल मीडिया प्रभारी भारती और मीडिया विभाग सह प्रमुख धर्मेंद्र सूरी मौजूद थे। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट ।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *