Listen to this article

हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म जिसका नाम बारहवीं फ़ेल था। फ़िल्म काफ़ी सुपर हिट रही और इस फ़िल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी को भी काफ़ी प्रशंसा मिली। जी हाँ हम बात कर रहे हैं प्रसिद्ध अभिनेता विक्रांत मैसी जो कि अब आपको इन ड्राइव कैब सर्विस के ब्रांड अम्बेसडर के रूप में दिखाई देंगे। गुरुवार को दिल्ली के ताज महल होटल में आयोजित समारोह के दौरान इनड्राइव ने विक्रांत मैसी को भारत के लिए बनाया।इनड्राइव इंडिया के नए ब्रांड कैम्पेन ‘अब ऐप की नहीं, आप की चलेगी’ में दिखे ब्रांड एंबेसडर विक्रांत मैसी इन ड्राइव कैब सर्विस द्वारा ये ऐलान किया गया॥
इनड्राइव ने विक्रांत मैसी को भारत में अपने राइड-हेलिंग बिजनेस के लिए अपना पहला ब्रांड एंबेसडर बनाया, विक्रांत ने इनड्राइव का नया मार्केटिंग 360 कैम्पेन ‘अब ऐप की नहीं, आप की चलेगी’ लॉन्च किया। कैम्पेन का मुख्य कांसेप्ट ‘वैल्यू फॉर मनी और इनड्राइव की यूएसपी “ऑफर योर फेयर” को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कि लोगों को सवारी के किराए को तय करने और यहां तक कि ऐप में ही सीधे ड्राइवर के साथ दाम तय करने की स्वतंत्रता देता है। इनड्राइव ऐप के साथ लोग या तो अपनी यात्रा के लिए किराया दे सकते हैं या वाहन मॉडल, ड्राइवर रेटिंग और आने के समय के आधार पर कई में से एक ड्राइवर ऑफ़र को चुन सकते हैं। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता ने जब प्रेस वार्ता में अभिनेता विक्रांत मैसी , इनड्राइव के साउथ एशिया सीनियर जीटीएम मैनेजर अविक करमाकर और इनड्राइव के एशिया पैसेफिक रीजन कम्युनिकेशंस लीड पवित नंदा आनंद से यह जानने का प्रयास किया कि आख़िर इन ड्राइव और क्या योजना है और इस समारोह का क्या उद्देश्य है आइए देखते हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में

आपको बता दें कि विक्रांत मैसी इनड्राइव द्वारा चलाए जा रहे मार्केटिंग कैम्पेन और सीएसआर इनिशिएटिव में सक्रिय रूप से शामिल होंगे, जिसका उद्देश्य सामाजिक अन्याय को चुनौती देना और दुनिया में एक अरब लोगों के लिए एक निष्पक्ष स्थान बनाना है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *