दिल्ली में 25 मई को होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर प्रचार का गुरुवार को अंतिम दिन था। उत्तरी पूर्वी लोक सभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी मनोज तिवारी द्वारा बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही रोड शो कर लोगों से अपने लिए समर्थन माँगा। जगतपुर गांव के निवासी सुशील चौधरी जो कि ख़ुद भी इस चुनाव में प्रत्याशी भी है। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हो गए थे और भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया था। सुशील चौधरी भी इस रोड शो में शामिल हुए। सुशील चौधरी के समर्थकों की भारी भीड़ इस रोड शो में शामिल होने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि सुशील चौधरी के समर्थक तिमारपुर और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोग इस रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान मनोज तिवारी का जगह जगह स्वागत किया गया किसी ने फूलों की वर्षा करी तो किसी ने फूल माला पहनाकर मनोज तिवारी का स्वागत किया । इसी कड़ी में जैसे जैसे रोड शो आगे बढ़ता चला गया मनोज तिवारी का स्वागत भी होता देखा गया। आपको बता दें कि ये रोड शो बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के केशव नगर से गुरुवार सुबह शुरू हुआ था। रोड शो सौ फुटा रोड से होते हुए बुराड़ी चौक और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की कई कॉलोनियों होते हुए रोड शो का जहांगीरपुरी में सम्पन्न हुआ। मनोज तिवारी का रोड शो का क़ाफ़िला जैसे जैसे आगे बढ़ता जा रहा भाजपा समर्थकों ने श्री तिवारी का स्वागत किया भाजपा समर्थक सुशील चौधरी के समर्थक और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर बड़ी माला पहनाकर मनोज तिवारी का मुकुंदपुर में स्वागत किया। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब भाजपा नेता और समर्थक सुशील चौधरी से बात करी तो आइए सुनते हैं। इस रोड शो के बारे में उन्होंने क्या कहा और लोगों का मनोज तिवारी को कितना समर्थन मिल रहा है। देखिए हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।
बताया जाता है कि सुशील चौधरी भाजपा की विचारधारा वाले नेता माने जाते हैं। इसलिए वह इस उत्तरी पूर्वी लोक सभा क्षेत्र से चुनावी प्रत्याशी होने के बावजूद भाजपा को खुलेआम समर्थन देने का ऐलान कर दिया और खुद भी भाजपा में शामिल हो गए थे। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।



