दिल्ली में एक तरफ़ भीषण गर्मी का प्रकोप जारी और दूसरी तरफ़ पानी के मुद्दे को लेकर सरकार और विपक्ष आमने सामने हैं शनिवार को कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ़ मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया था तो रविवार को भाजपा ने दिल्ली के 14 प्रमुख स्थानों पर पानी की भारी कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर कई जगहों मटके फोड़े कई जगहों विरोध प्रदर्शन कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया गया जी हाँ ये तस्वीरें दिल्ली के जहांगीरपुरी की हैं। यहाँ पर उत्तरी पश्चिमी लोक सभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीरपुरी जे ब्लॉक में विरोध प्रदर्शन कर अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया गया। इस मौक़े पर भाजपा के नेता अशोक देवरा, पूर्व पार्षद पूनम बागड़ी , भाजपा नेता अश्विनी बावड़ी के इलावा क्षेत्रीय नवनिर्वाचित सांसद योगेंद्र चंदोलिया समेत तमाम ज़िले के पदाधिकारी और पूर्व निगम पार्षदों ने इस विरोध प्रदर्शन में शिरकत करी और यहाँ आए लोगों को संबोधित किया। सरकार द्वारा लोगों को मुफ़्त पानी देने के दावे की हवा हवाई साबित हो रहे हैं। इसकी वजह ये है कि दिल्ली में पिछले कई दिनों से पानी की क़िल्लत को लेकर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं लोगों पानी की बूँद बूँद के लिए तरसना पड़ रहा है। आप सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से दिल्ली में पानी की क़िल्लत जारी है। दिल्ली सरकार की मंत्री विपक्ष पर आरोप लगा रही है। वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर दिल्ली में पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से चालू करने की माँग करी है। भाजपा ने कहा कि अगर पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से चालू नहीं हुई तो इससे बड़े विरोध प्रदर्शन किये जाएंगे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब सांसद योगेंद्र चंदोलिया और पूर्व निगम पार्षद पूनम बागड़ी से विरोध प्रदर्शन को लेकर बात करी। देखिए हमारे संवाददाता की इस विशेष रिपोर्ट में टोटल ख़बरें से बातचीत के दौरान क्या कहा।
आपको बता दें कि दिल्ली में हर वर्ष गर्मियों के मौसम में पानी की कमी को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को पानी की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ता है। दिल्ली सरकार हरियाणा सरकार पर आरोप लगा रही है कि पानी पूरा नहीं मिल रहा है और हिमाचल सरकार पानी देने को तैयार है लेकिन बीच में हरियाणा में भाजपा की सरकार है। अब देखने वाली बात यह होगी इस विरोध प्रदर्शन के बाद लोगों को पानी को लेकर राहत कब मिलेगी। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।



