अनुराग बासु ने मजेदार तरीके से बताई राजकुमार हिरानी की सराहना करने की वजह

Listen to this article

राजकुमार हिरानी एक मशहूर फिल्म मेकर हैं, जो इमोशनल और सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी काफी पॉपुलर और सफल होती हैं। राजकुमार हिरानी की मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स और पीके जैसी फ़िल्में बहुत पॉपुलर हैं और उन्होंने इंडियन सिनेमा में हाई स्टैंडर्ड सेट किए हैं। कहना होगा की उन्होंने गहरी कहानियों को व्यापक अपील के साथ जोड़ा है। हिरानी के स्पेशल टेलेंट ने उन्हें दर्शकों और दूसरे फिल्म मेकर्स दोनों को अपना प्रशंसक बना दिया है। वह फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद एक सम्मानित व्यक्ति हैं।

फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी में इमोशनल कहानियों के जरिए दर्शकों से जुड़ने का स्पेशल टेलेंट है। बहुत सारे सेलिब्रिटीज राजकुमारी रानी के काम के दीवाने हैं और अब अनुराग बसु भी उनके प्रशंसकों को की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। हाल ही में किए गए बातचीत के दौरान बसु ने हिरानी की तारीफ की खासकर उनकी विनम्रता और अनोखे टैलेंट के लिए।

हाल ही में समधीश भाटिया के पॉडकास्ट पर आए अनुराग बसु से पूछा गया कि उन्हें किस निर्देशक से जलन होती है। “बर्फी” के निर्देशक ने तुरंत जवाब दिया, “बहुत से हैं, लेकिन खास कर के राजू हैं,” राजकुमार हिरानी का जिक्र करते हुए।

अनुराग बसु ने कहा, “राजकुमार हिरानी ने पॉपुलर फ़िल्में बनाकर खुद को डायरेक्टर के तौर पर साबित किया है जो क्रिएटिव और सफल दोनों हैं। इसीलिए मुझे उनसे जलन होती है, क्योंकि हम अभी भी इन दो चीज़ों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।”

उसी इंटरव्यू में अनुराह बसु ने राजकुमार हिरानी को “बहुत ही बहुत विनम्र व्यक्ति” कहा।

राजकुमार हिरानी की लेटेस्ट फ़िल्म शाहरुख खान स्टारर फिल्म “डंकी” थी। इस फ़िल्म ने दुनिया भर में कुल ₹458.93 करोड़ की कमाई की, जिससे हिरानी की स्टोरी टेलर के रूप में योग्यता साबित हुई, जो क्रिटिक्स और आम दर्शकों दोनों को इंप्रेस करने के लिए काफी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *