Listen to this article

अगर आप ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएँ, मोबाइल फ़ोन या घर की रोज़मर्रा की चीज़ें सस्ते दामों पर ख़रीदने का इंतज़ार कर रहे हैं तो अब आपके इंतज़ार की घड़ियाँ ख़त्म होने वाली है। जी हाँ अमेजन इंडिया द्वारा 20 और 21 जुलाई को अपना 8वाँ प्राइम डे मनाने जा रहे है। सोमवार को दिल्ली के द्वारका में स्थित यशु भूमि के कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित अमेजन इंडिया द्वारा घोषणा करते हुए
इस प्राइम डे के लिए शानदार डील्स, नए लॉन्च और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन लाइनअप की घोषणा करी गई , जो 20 और 21 जुलाई को होगा। इस कार्यक्रम में अक्षय साही, हेड ऑफ अमेजन प्राइम, डिलीवरी और रिटर्न अनुभव, इंडिया और उभरते बाजार; अभिनव अग्रवाल, निदेशक और हेड ऑफ प्राइम, अमेजन इंडिया; मनीष मेंघानी, निदेशक कंटेंट लाइसेंसिंग, प्राइम वीडियो, इंडिया और रंजीत बाबू, निदेशक, वायरलेस और टीवी, अमेजन इंडिया सहित अमेजन प्राइम और प्राइम वीडियो के लीडर्स शामिल हुए। इस अवसर पर अमेजन लीडर्स के साथ, उद्योग जगत के दिग्गज जैसे अमन गुप्ता, सह संस्थापक और सीएमओ, बोट; विशाल शिंदे, हेड ऑफ ई-कॉमर्स, अगारो; जय कृष्णन, सीईओ, सैमसोनाइट साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड; और राहुल पाहवा, निदेशक, एमएक्स बिजनेस, सैमसंग इंडिया उपस्थित थे। अमेजन इंडिया अपने इस साल के सबसे प्रतीक्षित 2-दिवसीय उत्सव की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जिसमें प्राइम मेंबर्स को प्राइम डे 2024 के दौरान ‘खुशियाँ खोजने’ के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। यह रोमांचक शॉपिंग इवेंट 20 जुलाई को रात 12:00 बजे शुरू होगा और 21 जुलाई को रात 11:59 बजे तक चलेगा। यह आराम करने, ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का आनंद लेने और विभिन्न श्रेणियों में शानदार डील्स और बचत का आनंद लेने का सही समय है। प्राइम मेंबर्स स्मार्टफोन्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, एप्लायंसेस, अमेजन डिवाइस, फैशन और ब्यूटी, होम और किचन, फर्नीचर, रोजमर्रा की आवश्यकताएँ और बहुत कुछ पर छूट का आनंद ले सकते हैं।
प्राइम डे 2024 डील्स एक झलक!
प्राइम डे के दौरान भाग लेने वाले विक्रेताओं और ब्रांडों से ग्राहक जिन श्रेणियों का आनंद ले सकते हैं, उन पर नजर डालें। स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज
इस प्राइम डे 2024 पर 20 जुलाई – 21 जुलाई को आपके लिए सबसे रोमांचक नए स्मार्टफोन लॉन्च और बेहतरीन डील्स की एक श्रृंखला लेकर आ रहा है। भारत के सबसे विश्वसनीय स्मार्टफोन डेस्टिनेशन से विभिन्न कीमतों पर कई रोमांचक ऑफर का लाभ उठाएँ, साथ ही सुनिश्चित डिलीवरी और शीर्ष ब्रांडों के असली उत्पाद पाएँ। 24 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई, प्राइम डे प्रीमियर्स शीर्ष स्मार्टफोन ब्रांडों में नए लॉन्च की मेजबानी करेंगे। ग्राहक मोबाइल तकनीक में नवीनतम नवाचारों को प्राप्त कर सकते हैं, इस प्राइम डे की सबसे बड़ी डील्स में से एक, आईफोन 13 बैंक ऑफर सहित 47,999 रुपए की रियायती कीमत पर उपलब्ध होगा। OnePlus: अपनी पूरे दिन की उपयोगिता, फास्ट चार्जिंग, अमोलेड डिस्प्ले और विश्वसनीय प्रदर्शन के लिए जाना जाने वाला वनप्लस स्मार्टफोन ऑफर लागू करने के बाद सिर्फ 17,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। Samsung: सैमसंग स्मार्टफोन्स पर 8000 रुपए तक की तत्काल बैंक छूट प्राप्त करें। 12 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई जैसे अतिरिक्त ऑफर प्राप्त करें। 17 जुलाई को लॉन्च होने वाला सैमसंग गैलेक्सी एम35 5जी भी प्राइम डे के दौरान ग्राहकों के लिए रोमांचक ऑफर के साथ उपलब्ध होगा।
टॉप ब्रांडों के टेलीविज़न पर 65% तक की छूट पा सकते है। अमेजन फैशन: टॉप ब्रांड्स, लेटेस्ट ट्रेंड्स पर 50% से 80% तक की छूट पाएं। ग्रॉसरी, रोजमर्रा की जरूरत के सामान और पर्सनल केयर: अमेजन फ्रेश पर नए प्राइम ग्राहक 1,299 रुपये के न्यूनतम ऑर्डर मूल्य पर फ्लैट 200 रुपये कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। अमेजन फ्रेश पर दोबारा शॉपिंग करने वाले प्राइम ग्राहक 1,199 रुपये के न्यूनतम ऑर्डर मूल्य पर फ्लैट 100 रुपये कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं | 1,899 रुपये के न्यूनतम ऑर्डर मूल्य पर फ्लैट 200 रुपये का कैशबैक पाएं | 2,499 रुपये के न्यूनतम ऑर्डर मूल्य पर फ्लैट 300 रुपये कैशबैक पाएं। इसके साथ ही बड़ी बचत : फ्लाइट टिकट पर 25% तक की छूट पाएं ,मूवी टिकट पर 100 रुपये तक की छूट पाएं ,होटल बुकिंग पर 50% तक की छूट पाएं। रसोई के उपकरणों पर न्यूनतम 40% की छूट पाएं| मल्टी-यूनिट खरीद पर 10% तक की अतिरिक्त छूट पाएं । कैमरा और एक्सेसरीज़ पर 70% तक की छूट पाएं | 5,000 रुपए मूल्‍य का अमेजन शॉपिग वाउचर की खरीद पर फ्लैट 250 रुपए का कैशबैक , फैशन एंड ब्‍यूटी, होम डेकोर, किराना आदि श्रेणियों में 300 से अधिक उत्पाद विशेष रूप से बनाए और लॉन्च किए गए हैं। आइए देखते हैं। मीडिया इंटरेक्शन के दौरान टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब अमेजन प्राइम हेड ऑफ, डिलीवरी और रिटर्न अनुभव अक्षय साही से अमेजन प्राइम 2024 के बारे में जानने का प्रयास किया

आपको बता दें कि अमेजन इंडिया द्वारा 20 और 21 जुलाई को अपना 8वाँ प्राइम डे मनाने जा रहे है। इस दो दिन की विशेष छूट का आप भी लाभ उठा सकते हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *