Listen to this article

दिल्ली के बुराड़ी में, बिजली मीटर के नए connection को लेकर, पिछले कई महीनों से स्थानीय लोग परेशान हैं। कुछ इसी तरह, दिल्ली की कच्ची कालोनियों में भी लोगों को बिजली मीटर के कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। ये कहना है, आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामबीर चौहान का। जी हाँ, बुराड़ी में बड़े स्तर पर लोगों का बिजली मीटर के कनेक्शन से वंचित होने पर बवाल मचा हुआ हैं। पिछले कई महीनों से, स्थानीय लोग बिजली मीटर connection के लिए दर दर भटक रहे हैं। कभी बिजली कंपनी के दफ़्तर, कभी DDA के दफ़्तर, तो कभी स्थानीय जन प्रतिनिधि के दफ़्तर। लेकिन इस सब के बाद भी, बुराड़ी में तो इन दिनों बिजली मीटर कनेक्शन, एक ख़ूब चर्चा का विषय बना हुआ है। इसलिए इस सब के बीच, आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा हर वार्ड में बिजली पंचायत करने की घोषणा की गई। बुधवार को प्रेसवार्ता कर, आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने, दिल्ली के उपराज्यपाल से माँग करते हुए अपील करी है, कि दिल्ली के जिन लोगों को बिजली मीटर के कनैक्शन नहीं मिल रहे हैं, उन्हें बिजली मीटर के कनैक्शन मिलें। इसके लिए वे DDA और बिजली कंपनियों को तुरंत आदेश जारी करें। इसके साथ ही आपकी अपनी पार्टी पीपल्ज़ के अध्यक्ष रामबीर चौहान ने घोषणा करते हुए कहा, कि बुराड़ी में बिजली मीटर कनैक्शन की परेशानियों को लेकर दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में हर वार्ड में बिजली पंचायत करने की घोषणा कर डाली। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, कि बिजली कंपनियां और दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA के भ्रष्टाचार के चलते लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल से तुरंत हस्तक्षेप की माँग करी है। दरअसल, लोग बिजली मीटर के लिए आवेदन करते हैं, परंतु बिजली कंपनियां DDA से एनओसी की माँग करती है। न तो लोगों को एनओसी मिल पाता है, और न ही बिजली मीटर का कनेक्शन। आइए देखते हैं प्रेस वार्ता में आप पीपल्स के अध्यक्ष रामबीर चौहान ने क्या कहा। देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में।

आपको बता दें, कि आपकी अपनी पार्टी पीपल्स जनता के मुद्दे उठाने में सक्रिय भूमिका अदा करती रही है। इस बार, बुराड़ी में बिजली मीटर कनेक्शन नहीं मिलने को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बिजली पंचायत की घोषणा करी है और इसके साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल से बिजली कंपनियों और DDA को आदेश जारी करने की अपील भी करी है, ताकि लोगों को बिजली मीटर कनेक्शन मिल सके। अब देखने वाली बात यह होगी, कि क्या आप पीपल्स पार्टी की अपील पर, दिल्ली के उपराज्यपाल संज्ञान लेते हैं, या नहीं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *