उत्तरी-पूर्वी दिल्ली को केजरीवाल सरकार की सौग़ात-संत एकनाथ सर्वोदय कन्या विद्यालय, दिलशाद गार्डन में तैयार करवाया शानदार चार मंज़िला स्कूल ब्लॉक और एमपी हॉल

Listen to this article

*शिक्षा मंत्री आतिशी व दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने नए वर्ल्ड क्लास स्कूल ब्लॉक और एमपी हॉल का उद्घाटन किया

*नए स्कूल ब्लॉक में प्राइवेट स्कूलों से भी शानदार सुविधाएँ, हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देने के क्रम में बनेगा मददगार-शिक्षा मंत्री आतिशी

*अरविंद केजरीवाल जी का विज़न है कि दिल्ली के हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा मिले इसलिए पिछले 10 सालों से हमने अपने बजट का 25% हिस्सा शिक्षा को दिया-शिक्षा मंत्री आतिशी

*अरविंद केजरीवाल जी का मानना है कि जब शिक्षकों को वर्ल्ड क्लास एक्सपोज़र मिलेगा तभी वो बच्चों को वर्ल्ड क्लास शिक्षा दे सकेंगे-शिक्षा मंत्री आतिशी

*केजरीवाल सरकार देश की पहली ऐसी सरकार जिसनें अपने शिक्षकों को विदेशों में ट्रेनिंग के लिए भेजा; हमनें टीचर्स ट्रेनिंग का बजट 10 गुणा बढ़ाया-शिक्षा मंत्री आतिशी

*ग़रीब परिवार का बच्चा सरकारी स्कूल से पढ़कर इंजीनियर, डॉक्टर बन रहा है; बड़ी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले रहा है और अपने परिवार को ग़रीबी से बाहर निकाल रहा है, ये अरविंद केजरीवाल जी की शिक्षा क्रांति है-शिक्षा मंत्री आतिशी

*मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया जी की बदौलत दिल्ली की शिक्षा क्रांति को पूरे विश्व में पहचान मिली है-दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष, रामनिवास गोयल

*नया स्कूल ब्लॉक बनने से मौजूदा स्कूल पर स्टूडेंट्स का भार कम होगा; बिना परेशानी शानदार शिक्षा पा सकेंगे स्टूडेंट्स-दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष, रामनिवास गोयल

24 शानदार क्लासरूम, एक्टिविटी रूम, लैब-लाइब्रेरी, लिफ्ट सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया अकेडमिक ब्लॉक

*300 लोगों की क्षमता वाला एमपी हॉल को-करिकुलर ऐक्टिविटीज़ के ज़रिए छात्रों के सर्वांगीण विकास में बनेगा भागीदार

*स्कूल में नए ब्लॉक के जुड़ने से उत्तर पूर्वी दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी, दिलशाद गार्डन, कलंदर कॉलोनी, कुष्ठ कॉलोनी और ताहिरपुर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के लिए शैक्षिक अवसर बढ़ेंगे

दिल्ली में हर तबके के बच्चों को शानदार शिक्षा देने की श्रृंखला में केजरीवाल सरकार ने उत्तरी पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित संत एकनाथ सर्वोदय कन्या विद्यालय में चार मंज़िला नए स्कूल ब्लॉक व एमपी हाल का निर्मांग करवाया है। सोमवार को शिक्षा मंत्री आतिशी व दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उद्घाटन कर इसे बच्चों को समर्पित किया। बता दे कि, इस स्कूल में नए ब्लॉक के जुड़ने से उत्तर पूर्वी दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी, दिलशाद गार्डन, कलंदर कॉलोनी, कुष्ठ कॉलोनी और ताहिरपुर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के लिए शैक्षिक अवसर बढ़ेंगे।

स्कूल के नये स्कूल ब्लॉक और एमपी हॉल के उद्घाटन के मौक़े पर पैरेंट्स को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, “मैं दिल्ली के बड़े प्राइवेट स्कूल से पढ़ी हूँ लेकिन स्कूल के इस नए बिल्डिंग जैसी सुविधाएँ वहाँ भी नहीं थी।” उन्होंने कहा कि न सिर्फ़ स्कूल की नई बिल्डिंग, एमपी हॉल शानदार है बल्कि यहाँ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए इस्तेमाल की जा रही सामग्री भी न केवल देश में सबसे अच्छी है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की वर्ल्ड क्लास सामग्री है, जिसके माध्यम हमारे बच्चों को पढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, 2015 में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी और अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली के मुख्यमंत्री बनें दिल्ली सरकार के स्कूलों का जो हाल था वो किसी से छुपा नहीं था। सरकारी स्कूलों में घुसते ही टॉयलेट की बदबू आती थी, क्लास रूम में बच्चों के बैठने के लिए टेबल नहीं होती थी, पीने के लिए पानी नहीं होता था। टीचर्स की बच्चों को पढ़ाने के अलावा हर चीज में ड्यूटी लगाई जाती थी। लोग अपने बच्चों को मजबूरी में दिल पर पत्थर रख कर सरकारी स्कूल भेजते थे और उनके पास थोड़ा भी पैसा होता था सोचते थे कि, अपने बच्चों को सरकारी स्कूल से निकाल प्राइवेट स्कूल में एडमिशन करवा दे।

लोग अपना पेट काटकर प्राइवेट स्कूलों में भेजते थे क्योंकि तब लगता था कि, अगर बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ा दिया तो उनका कोई भविष्य नहीं होगा। देशभर में आज भी यही सच्चाई है। जो बच्चे सरकारी स्कूलों में एडमियाशन लेते है, उसमें से सिर्फ़ 50% बच्चे 12वीं की पढ़ाई पूरी करते है।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, ये दिल्लीवालों का सौभाग्य है कि, उन्हें अरविंद केजरीवाल जी जैसा मुख्यमंत्री मिला। और उन्होंने ठान लिया कि, जिस तरह की पढ़ाई उन्होंने अपने बच्चों को करवाई है उससे अच्छे पढ़ाई लिखाई वो दिल्ली के हर बच्चे को करवायेंगे। आज दिल्ली पूरे देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जिसनें 2015 से अपने बजट का लगभग एक चौथाई हिस्सा शिक्षा पर लगाया है। आज भी देश में कोई भी ऐसा राज्य नहीं है जो अपने बजट का इतना बड़ा हिस्सा शिक्षा पर, बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने पर लगाता है।

उन्होंने कहा कि, ये क़वायद 2015 से शुरू हुई कि स्कूलों को बेहतर कैसे बनाया जा सकता है, बिल्डिंगों को बेहतर कैसे बनाया जा सकता है, टीचर्स-प्रिंसिपल्स को अच्छी ट्रेनिंग कैसे दी जा सकती है, पैरेंट्स को एसएमसी के माध्यम से स्कूल के मैनेजमेंट में कैसे शामिल किया जा सकता है।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, “मुझे याद है कि, जब हमने पहली बार सरकारी स्कूलों के टीचर्स-प्रिंसिपल्स को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजेंगे तो किसी में हमारी बातों पर भरोसा नहीं किया। क्योंकि तबतक मंत्री-बड़े अफ़सर विदेश जाते थे लेकिन किसी ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को विदेश ट्रेनिंग के लिए नहीं भेजा था।” अगर देश की पहली कोई सरकार है, जिसनें अपने टीचर्स-प्रिंसिपल्स को दुनिया के बड़े-बड़े संस्थानों में ट्रेनिंग के लिए भेजा तो वो दिल्ली की अरविंद केजरीवाल जी की सरकार है। क्योंकि अरविंद केजरीवाल जी का मानना है कि, अगर हमारे टीचर्स-प्रिंसिपल्स वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग लेकर नहीं आयेंगे तो वो हमारे बच्चों को वर्ल्ड क्लास शिक्षा कैसे देंगे।

उन्होंने कहा कि, हमनें टीचर्स ट्रेनिंग का बजट भी 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100 करोड़ से ज़्यादा किया। शिक्षा में केजरीवाल सरकार के इस इन्वेस्टमेंट की बदौलत आज हमारे बच्चे न केवल शानदार स्कूल बिल्डिंग में पढ़ रहे है बल्कि पिछले 7 सालों से दिल्ली के सरकारी स्कूलों के नतीजे प्राइवेट स्कूलों से बेहतर आ रहे है। ये केजरीवाल सरकार की शिक्षा क्रांति का नतीजा है।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, पहले लोग सोचते थे कि, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे आगे क्या करेंगे? उन्हें बेहतर भविष्य नहीं मिलेगा। लेकिन ये अरविंद केजरीवाल जी की शिक्षा क्रांति है कि, आज दिल्ली सरकार के स्कूलों के बच्चे आईआईटी-जेईई, नीट की परीक्षा पास कर रहे है। इस साल ही दिल्ली सरकार के स्कूलों के 1500 से ज़्यादा बच्चों ने नीट-जेईई की परीक्षा क्वालीफाई कर देश के नामी इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लिया है।

उन्होंने कहा कि, पहले लोग सोचते थे कि, अगर कोई बच्चा ग़रीब परिवार से है। सरकारी स्कूल में पढ़ेगा तो कोई छोटा-मोटा काम ही करेगा। लेकिन आज केजरीवाल सरकार अपने स्कूलों में बच्चों को इतनी शानदार शिक्षा दे रही है कि, बच्चा मैकेनिक बनने का नहीं ऑटोमोबाइल इंजीनियर बनने का सपना देखता है और उसे पूरा भी करता है।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, नए स्कूल ब्लॉक और एमपी हॉल जा उद्घाटन कर रहे है। ये सिर्फ़ कमरों या एमपी हॉल का उद्घाटन नहीं बल्कि हमारे बच्चों को एक अच्छा भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि इन क्लासरूम में पढ़कर हमारे बच्चे ऐसा अच्छा भविष्य पायेंगे कि वो न सिर्फ़ अपने परिवार बल्कि अपने देश को भी आगे लेकर जाएँगे। उन्होंने कहा कि, यहाँ एमपी हॉल के ज़रिए बच्चे पढ़ाई के साथ को-करिकुलर ऐक्टिविटीज़ में भी भाग ले सकेंगे और उनका सर्वांगीण विकास हो सकेगा।

इस मौक़े पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया जी ने दिल्ली में शिक्षा की जो अलख जगाई है, उससे दिल्ली की शिक्षा क्रांति को पूरे विश्व में एक पहचान मिली है। पूरे विश्व के लोग इस और आकर्षित हुए है।

उन्होंने कहा कि, मौजूदा स्कूल में छात्रों की संख्या बहुत ज़्यादा थी और इससे स्टूडेंट क्लासरूम अनुपात भी 1:60 पर पहुँच गया था। लेकिन नए स्कूल ब्लॉक के बाद ये अनुपात घटकर 1:45 हो गया है। और अब बच्चे यहाँ बिना किसी परेशानी के पढ़ाई कर सकेंगे और भविष्य में आगे बढ़ सकेंगे।

संत एकनाथ सर्वोदय कन्या विद्यालय के नए स्कूल ब्लॉक की विशेषताएँ

24 कमरों वाला शानदार चार मंज़िला स्कूल ब्लॉक, स्मार्ट क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी, स्टाफ रूम, लिफ्ट, एक्टिविटी रूम, टॉयलेट ब्लॉक सहित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस साथ ही 300 लोगों की क्षमता वाला मल्टी पर्पस हॉल।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *