दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में बिजली मीटर नहीं लगने और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा क्षेत्र में इन दिनों एक अभियान छेड़ा हुआ है। पिछले क़रीब 10 दिन से ये अभियान जारी है। सोमवार को बुराड़ी की अजीत बिहार के गर्ग एन्क्लेव में आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा बिजली पंचायत अभियान को लेकर लोगों से समस्याएं जानने का प्रयास किया। बिजली मीटर को लेकर लोगों की क्या समस्या थी। इन सभी विषयों को लेकर इस पंचायत के दौरान चर्चा करी गई। इस चर्चा के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि यहाँ के लोगों की सुनवाई कर रहे हैं या नहीं कर रहे हैं। गर्ग एन्क्लेव के लोगों का बिजली मीटर बिजली कम्पनी लगा रही है या नहीं इन सभी विषयों को लेकर इस बिजली पंचायत में चर्चा हुई। जिस पर स्थानीय लोगों ने सरकार और बिजली कंपनियों के ख़िलाफ़ रोष प्रकट करते हुए कहा कि वे यहाँ बिना बिजली के गुज़ारा कर रहे हैं। बताया जाता है कि ये लोगों को आस पास के क्षेत्र से आपस में उधारी की बिजली लेकर अपना काम चला रहे हैं। बिन बिजली के यहाँ पर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब स्थानीय लोगों से बिजली मीटर को लेकर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया और आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के प्रदेशाध्यक्ष परमवीर चौहान से बात करी तो इस पर उन्होंने क्या कहा आइए देखते हैं। हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।
टोटल ख़बरें द्वारा आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा जारी बिजली पंचायत के अभियान को लगातार कवर कर रहा है। बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की पीड़ा जानने का प्रयास कर रहा है कि आख़िर लोग किस तरह से बिना बिजली के और बिना मीटर के रह कर अपना गुज़ारा कर रहे हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


