Listen to this article

दिल्ली नगर निगम ज़ोन समितियों के चुनावों को लेकर काफ़ी समय से इंतज़ार किया जा रहा था। दिल्ली नगर निगम के 12 ज़ोनों के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में काफ़ी रस्साकशी जारी थी। बुधवार को 12 ज़ोन के चुनाव आखिरकार सम्पन्न हो गये। 12 जोन समितियों में से सात भाजपा ने जीत दर्ज करी, जबकि पाँच जोन समितियों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज करी। इसी कड़ी में दिल्ली के बुराड़ी वॉर्ड से भाजपा के निगम पार्षद अनिल कुमार त्यागी ने सिविल लाइन ज़ोन से जीत दर्ज करी। गुरुवार को भी अनिल कुमार त्यागी को उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने नवनिर्वाचित सिविल लाइन ज़ोन के चेयरमैन अनिल कुमार त्यागी से बात करी । वह दूसरी बार ज़ोन के चेयरमैन के तौर पर चुने गए हैं। पहली बारी जब वह चेयरमैन बने थे। तब उन्होंने बुराड़ी की मैन रोड से अतिक्रमण हटाने को लेकर एक अभियान चलाया था। ये अभियान था कि कोई भी वाहन ग़लत तरीक़े से खड़ा किया जाता था। जिससे रोड पर जाम की व्यवस्था बन जाती थी। उस वाहन को उठा लिया जाता था। वाहन को ज़ब्त कर लिया जाता था ताकि इस रोड पर जाम हो न लग सके। वाहन मालिक ज़ब्त वाहन छुड़वाने के लिए नगर निगम के पास जाते थे तो उन्हें भारी जुर्माना भी अदा करना पड़ता था। हमारे वरिष्ठ संवाददाता ने श्री त्यागी से बात कर जानने का प्रयास किया कि क्या वह पुनः चेयरमैन बनने के बाद बुराड़ी की मेन रोड को लेकर फिर से बुराड़ी मेन रोड पर अतिक्रमण और ग़लत तरीक़े से वाहन खड़े करने वालों के ख़िलाफ़ अभियान चलाएंगे तो इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने क्या कहा। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में

आपको बता दें कि अनिल कुमार त्यागी बेहद शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। दूसरी बार निगम पार्षद बने। अब दूसरी बाद सिविल लाइन ज़ोन के चेयरमैन के तौर पर भी उन्हें जीत हासिल हुई है। बुराड़ी में राजनीति में काफ़ी अच्छे खिलाड़ी माने जाते हैं। श्री त्यागी का क्षेत्र में काम करने का कुछ अपना ही तरीक़ा है। इसी लिए शायद वह जीत करने के माहिर खिलाड़ी हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *