Listen to this article

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का दिल्ली में गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। सभी छठ व्रतियों ने छठी मईया की पूजा कर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया दिल्ली में छठ पर्व की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों से बढ़ी है। पूर्वांचल समाज क़द भी बढ़ा रहा है। दिल्ली में कई जगह पर कई पूर्वांचली संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीरपुरी जी ब्लॉक चंद्रशेखर आज़ाद चौक के पास UP बिहार एकता छठ पूजा समिति के द्वारा छठ व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था कर करी गई। छठी मईया के भक्त जनों के लिए पूजा करने के लिए विशेष घाट बनाया गया। समिति के सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय पार्षद, भाजपा जिला पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के कई जाने माने लोगों का समारोह में शिरकत करी और समिति द्वारा यहाँ आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना को भी समिति द्वारा सम्मानित किया गया। बताया जाता है कि इस बार समिति द्वारा छठा है छठ पूजा समारोह का आयोजन किया गया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के संवाददाता कि इस रिपोर्ट में समिति के पदाधिकारी अविनाश सिंह और मनोज शाह से जब बात करी तो उन्होंने क्या कहा

आपको बता दें कि छठ व्रतियों के लिए पहले आदर्श नगर में घाट बनाया गया था यहाँ से चंद कदमों की दूरी पर अब दूसरा घाट जहांगीरपुरी जी में बनाया गया है। बताया जाता है कि गत वर्ष यहाँ पर घाट को लेकर कुछ विवाद भी हुआ था। परंतु इस बार यहाँ सब शांति से भक्तजनों ने छठी मईया की पूजा अर्चना कर सूर्य को अर्घ्य दिया। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *