Listen to this article

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में जनकपुरी विधानसभा से महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अधिवक्ता रीना मेहरा और गीता कॉलोनी वार्ड से 2022 के निगम चुनाव की “आप” प्रत्याशी कवलंजीत कौर सहित जनकपुरी क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने बुधवार को भाजपा में शामिल हुए। मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा संचालित प्रेसवार्ता में भाजपा नेता एवं जनकपुरी से प्रत्याशी आशीष सूद और कृष्णा नगर से प्रत्याशी डॉ अनिल गोयल भी उपस्थित थे। भाजपा में शामिल होने वालों में आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग उपाध्यक्ष शमशेर चहर, “आप” पदाधिकारी एवं जनकपुरी की विभिन्न धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं से जुड़े मनीष भसीन, हरपाल सिंह, जुगल किशोर बहल, लवन्या भगत, रेखा सिंह, प्रेमा सिंह, कृष्णा नगर से अश्वनी चौहान, कमलेश तिवारी, सनी चौहान, जॉनी, राहुल वशिष्ठ सहित लगभग 100 “आप” कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन करी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *