15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी) आज दिल्ली में ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ थीम के साथ मनाया गया

Listen to this article

*दिल्ली के युवा मतदाताओं को में उनके मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) दिए
*दिल्ली चुनाव क्विज-2025 के विजेताओं को उपलब्धि प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार: चुनावी ज्ञान के लिए 33 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
*चुनाव प्रशासन में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य और जिला स्तर पर 16 अधिकारियों को सर्वश्रेष्ठ चुनावी प्रथाओं के लिए पुरस्कार दिए गए

दिल्ली ने आज 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस अवसर के लिए कई गतिविधियां की। इस संबंध में, सुश्री एलिस वाज़ ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं विशेष रूप से पहली बार मतदाताओं के बीच भागीदारी को प्रोत्साहित करना, सुविधा प्रदान करना और बढ़ाना है। इस वर्ष के एनवीडी थीम, ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम, ही चुनाव की असली परिभाषा है l

2011 से 25 जनवरी को भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस का जश्न मनाने के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के मतदाताओं को समर्पित है और इसका उद्देश्य मतदाता जागरूकता में सुधार करना और चुनावी प्रक्रिया में उनकी सूचित भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

सीईओ दिल्ली द्वारा शुभ दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात श्री नावेद (रेडियो जॉकी), श्री अंकुर धामा (पैरा एथलीट) और सुश्री सुवर्णा राज (पैरा एथलीट) ईसीआई एम्बेसडर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित माननीय मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत के चुनाव आयोग के ऑडियोविजुअल संदेश का प्रसारण शामिल था। इसके बाद एनवीडी शपथ ली गई:
“हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

एनवीडी समारोह में, दिल्ली के पहली बार मतदाताओं को सम्मानित किया गया और उन्हें उनके मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) दिए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली द्वारा आयोजित 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस दिल्ली चुनाव क्विज-2025 प्रतियोगिता के लिए उपलब्धि प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार, प्रतियोगिता में उत्साही भागीदारी देखी गई, जिसमें 11 जिलों में से प्रत्येक के शीर्ष तीन विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये से सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य मतदाता जागरूकता और जुड़ाव को बढ़ावा देना, चुनावों और लोकतांत्रिक भागीदारी के महत्व का जश्न मनाना था। इस कार्यक्रम ने ज्ञान और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देते हुए दिल्ली भर के व्यक्तियों को सफलतापूर्वक एक साथ लाया।

तीन जिला निर्वाचन अधिकारियों डॉ. किन्नी सिंह, आईएएस (जिला निर्वाचन अधिकारी-पश्चिम), श्री मेकला चैतन्य प्रसाद, आईएएस (जिला निर्वाचन अधिकारी-दक्षिण) और श्री अमोल श्रीवास्तव, आईएएस (जिला निर्वाचन अधिकारी-पूर्व) को चुनाव प्रबंधन और मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी, चुनाव प्रबंधन, आईटी पहल, चुनाव प्रबंधन और इनोवेटिव उपायों के लिए सम्मानित किया गया। 02 ईआरओ/एईआरओ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ईआरओ/एईआरओ अधिकारी श्रेणी में सम्मानित किया गया। 05 बीएलओ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएलओ श्रेणी में सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सीईओ (मुख्यालय) के 06 अधिकारियों/कर्मचारियों को विशेष श्रेणी का पुरस्कार दिया गया।

सुश्री वाज ने कहा, “मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ हैं। हमारा निरंतर प्रयास मतदाताओं को शिक्षित, प्रेरित, सुविधा प्रदान करना, संलग्न करना और सशक्त बनाना है ताकि वे अपनी लोकतांत्रिक भूमिका अधिक से अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकें। आइए 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इस विशेष अवसर पर चुनावों को वास्तव में समावेशी, सुलभ और सहभागी बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें।”

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *