“डेमोक्रेसी के लिए वॉकथॉन” का आयोजन, राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के लिए रोहिणी जोन की पहल

Listen to this article

*300 से अधिक प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता के लिए वॉकथॉन में हिस्सा लिया

*राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वॉकथॉन और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर और 5 फरवरी 2025 को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, दिल्ली नगर निगम के रोहिणी ज़ोन कार्यालय द्वारा वॉकथॉन का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में शिक्षा, स्वास्थ्य और डेम्स विभाग के 300 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। उपायुक्त श्री दिलखुश मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस वॉकथॉन में 3 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए प्रतिभागी क्षेत्र कार्यालय से शुरू होकर रोहिणी सेक्टर-3 के फाउंटेन चौक मार्केट तक पहुंचे।

इस वॉकथॉन के साथ-साथ, राष्ट्रीय मतदाता दिवस को चिह्नित करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसने मतदाता भागीदारी को प्रोत्साहित किया और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।

वॉकथॉन के समापन के बाद, श्री मीणा ने प्रतिभागियों और प्रयोजकों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वे अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल नागरिकों के बीच फिटनेस को बढ़ावा देता है बल्कि उन्हेंअपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।

इस अवसर पर श्री मीणा ने कहा, “वॉकथॉन फॉर डेमोक्रेसी” हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव है और प्रत्येक मतदाता को चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *