दिल्ली के किंग्स वे कैंप में स्थित न्यू पुलिस लाइन में दिल्ली पुलिस का 78वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय थे। समारोह की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के द्वारा करी गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सलामी मंच से परेड शुरू होने से पहले यहाँ मौजूद दिल्ली पुलिस के जवानों की अलग अलग टुकड़ियों का निरीक्षण किया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि परेड शुरू होने से पहले मुख्यातिथि ने दिल्ली पुलिस की टुकड़ियां का निरीक्षण करते हुए। परेड निरीक्षण के बाद मुख्य अतिथि के द्वारा परेड की सलामी ली गई। स्थापना दिवस के मौक़े पर दिल्ली के थानों को भी सम्मानित किया जाता है। इस बार वह प्रथम स्थान पर अंबेडकर नगर, दूसरे स्थान पर कीर्ति नगर और जामा मस्जिद थाना और तीसरे स्थान पर आनंद विहार थाना रहा। साइबर क्राइम को लेकर फ्रॉड करने वाले बदमाशों से कैसे सतर्क रहें इसके लिए दिल्ली पुलिस के द्वारा एक नुक्कड़ नाटक पेश किया गया। डिजिटल अरेस्ट या किसी अन्य तरह के साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए और सावधान रहें। आइए देखते हैं परेड की झलकियाँ जिसमें दिल्ली पुलिस की दंगा रोधक टुकड़ी, यातायात पुलिस , महिला पुलिस एवं दिल्ली पुलिस का विशेष बैंड की टुकड़ियों की विशेष रिपोर्ट। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट में
2025-02-16