दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री ने फतेहपुरी में श्री श्याम संकीर्तन मे सम्मलित होकर श्री श्याम बाबा के संकीर्तन में पूजा अर्चना की

Listen to this article

*श्रद्धेय पूनम दीदी, महाराज चित्र विचित्र, हरमहेन्द्र सिंह रोमी, बबली जी महाराज के संकीर्तन का श्याम भक्तों के साथ अनेक सांसदो, दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायकों ने भी आनंद लिया

*इश्वर कृपा से दिल्ली में सनातनी सरकार है और हारे के सहारे श्याम सरकार की आशीष से हम दिल्ली के निर्माण, यमुना जी की सफाई और महिला सम्मान को कृतसंकल्प हैं – रेखा गुप्ता

श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली, दिल्ली ने आज अपने 21वें वार्षिक श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन फतेहपुरी स्थित नेशनल क्लब में किया जिसमे
श्रद्धेय पूनम दीदी (वृंदावन), महाराज चित्र विचित्र (वृंदावन), हरमहेन्द्र सिंह रोमी (झारखंड), श्री श्याम मंदिर दिल्ली के बबली जी महाराज के आलावा सुश्री हर्षिता रस्तोगी और रिकू गोयल के संकीर्तन का श्याम भक्तों के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसदो योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत एवं बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा के आलावा अनेक विधायकों ने भी आनंद लिया।

इस अवसर पर रेखा गुप्ता एवं वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज इश्वर कृपा से दिल्ली में सनातनी सरकार है और हारे के सहारे श्याम सरकार की आशीष से हम दिल्ली के निर्माण, यमुना जी की सफाई और महिला सम्मान को कृतसंकल्प हैं।

श्री श्याम कृपा मंडल की ओर से पदाधिकारियों प्रवीण शंकर कपूर, योगेश गर्ग, बालकिशन अग्रवाल, विनोद सिंहल, वरूण खेमका, लव अग्रवाल, नीरज गर्ग, पंकज गोयल आदि ने गणमान्य भजन गायकों एवं विशेष अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *