Listen to this article

दिल्ली में बढ़ते अपराध अवैध शराब , ड्रग्स, जुआ , सट्टा , स्मैक के ख़िलाफ़ कांग्रेस के द्वारा एक मुहिम छेड़ते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया है। रविवार को दिल्ली के भलस्वा JJ कॉलोनी में इस मुहिम की शुरूआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व एक किलोमीटर तक विरोध मार्च निकाला गया। इस पैदल मार्च के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बता दें कि ये हैं विरोध प्रदर्शन का मार्च भलस्वा JJ कॉलोनी से शुरू होकर थाना भलस्वा तक यह मार्च निकाला गया। विरोध मार्च सम्पन्न होने के बाद थाने में एक ज्ञापन भी सौंपा गया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *