दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे हथियार बनाने और सप्लाई करने वाले रैकिट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम मुबिन, शेर मोहम्मद उर्फ़ शेरू, हरविंदर सिंह , सोनू सिंह , और जुबेर को गिरफ़्तार किया है। पुलिस के अनुसार मार्च के महीने में अवैध हथियार बरामद किया गया था तभी से ही पुलिस मामले की जाँच कर रही थी। जाँच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि राजस्थान के ढींड हज़ारीबास गाँव में पहाड़ी की चोटी पर एक सुरंग में हथियार बनाने और छुपाने का काम किया जाता था। राजस्थान में ढींड के हज़ारीबास गाँव में अवैध तरीक़े से सुरंग में हथियार बनाने की फ़ैक्ट्री लगा रखी थी। यह फ़ैक्ट्री पहाड़ी की चोटी पर लगा रखी थी ताकि आने जाने वाले ऑफ़िसर पर नज़र रखी जा सके। बताया जाता है कि ये हथियारों की सप्लाई गैंग के बदमाशों को करी जाती थी। बताया जाता है कि मुबिन, शेर मोहम्मद उर्फ़ शेरू हथियारों को बनाते थे और हरविंदर सिंह , सोनू सिंह , और जुबेर मिडल मेन के तौर पर काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से 11 कट्टे और 1 sophisticated राइफ़ल भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता की यह विशेष रिपोर्ट
बहरहाल पुलिस कुछ और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


