Listen to this article

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की शताब्दी जन्म वर्ष के उपलक्ष्य पर भाजपा द्वारा इन दिनों दिल्ली में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। हर विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि श्री वाजपेयी के द्वारा उनके द्वारा किये गए राजनीतिक जीवन के दौरान देश हित में कार्य को याद किया जाए और लोगों को उनके द्वारा किये गये देश हित में कार्य को बताया जाए। इसी कड़ी में मंगलवार को बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुकंदपुर वार्ड के निगम पार्षद एवं सिविल लाइन ज़ोन के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर के कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर उत्तरी पूर्वी जिला भाजपा के अध्यक्ष U K चौधरी , पूर्व विधायक महेंद्र नागपाल, पूर्व प्रत्याशी गोपाल झा, पूर्व जॉन चेयरमैन राम किशन बंसीवाल, पूर्व निगम पार्षद रेखा सिन्हा और क्षेत्रीय भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। इस मौक़े पर यहाँ आयी महिलाओं को एक संस्था के सदस्य के आई कार्ड भी बाँटे गए। इस मौक़े पर यहाँ नेत्र जाँच शिविर का भी आयोजन किया गया। यहाँ आए लोगों ने अपने नेत्रों की जाँच करवाई। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में यहाँ आए अतिथियों एवं जोन चेयरमैन गुलाब सिंह राठोर और जिला अध्यक्ष ने क्या कहा। आइए देखते हैं यह विशेष रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *