गली मोहल्ले का झगड़ा किस तरह से आपसी रंजिश का एक बड़ा कारण बन जाता है। जिसका नतीजा यह निकलता है कि छोटे झगड़े को लेकर बात हत्या तक पहुँच जाती है। जी हाँ बाहरी उत्तरी जिला थाना समयपुर बादली के अंतर्गत सिरासपुर के राणा पार्क स्थित छत घाट पार्क में 21 जनवरी को 17 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने यह मामला मात्र चंद घंटों में ही सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम अजय उर्फ बिंदी, पुत्र हरेंद्र पंडित, निवासी सी ब्लॉक गली नंबर 6, भगत सिंह पार्क, सिरासपुर, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष। दूसरा आरोपी सनी उर्फ भटुरा, पुत्र प्रदीप, निवासी डी 52, भगत सिंह पार्क, सिरासपुर, दिल्ली, उम्र 19 वर्ष। तीसरा आरोपी सूरज, पुत्र जय प्रकाश, निवासी ई 23, भगत सिंह पार्क, सिरासपुर, दिल्ली, उम्र 18 वर्ष। चौथा आरोपी राजू उर्फ बंगाली पुत्र नौरंगी लाल निवासी आशीष का मकान ई ब्लॉक भगत सिंह पार्क, सिरसपुर दिल्ली, उम्र 19 वर्ष। जानकारी के अनुसार 21 जनवरी, की शाम लगभग 7:30 बजे, पीड़ित, जिसकी पहचान उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई है। राणा पार्क स्थित छट घाट पार्क में अपने दोस्तों के साथ अलाव के पास बैठा था। तभी 6 7 लोगों का एक समूह उनके पास आया और उन्होंने पीड़ित और उसके दोस्तों पर बिना किसी उकसावे के हमला कर दिया। झड़प तब और बढ़ गई जब हमलावर समूह के तीन सदस्यों ने चाकू निकाल लिए। पीड़ित दो हमलावरों के शुरुआती वारों से बचने में कामयाब रहा, लेकिन हमलावरों में से एक ने उसकी छाती के बाईं ओर, बगल और पसलियों के बीच एक गहरा वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पीड़ित के अत्यधिक खून बहने पर हमलावर तुरंत घटनास्थल से भाग गए। पीड़ित को उसके दोस्तों द्वारा बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी और एक विशेष अपराध दल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस स्टेशन समयपुर बादली, दिल्ली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने राना पार्क में की सनसनीखेज हत्या का मामला सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। एक नाबालिग (सीसीएल) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में।
बहरहाल पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए शेष आपत्तिजनक सामान/हथियार को बरामद करने और अपराध में शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान करने में जुटी हुई है। मामले की जाँच जारी है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


