ईचर ड्राइवर केयर प्रोग्राम के तहत ड्राइवर्स डे का आयोजन
दिल्ली, संवाददाता:
आशर ड्राइवर केयर द्वारा दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एजी-7, जेसीसीआई लॉजिस्टिक्स अंतर्गत
ड्राइवर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवहन क्षेत्र में ड्राइवरों के योगदान को सम्मान देना तथा उनके स्वास्थ्य व सामाजिक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यहाँ पर आए ट्रक चालकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी गई। चालकों की परेशानियां और समस्या के बारे में भी जानने का प्रयास किया। जब वह ट्रक चला रहे होते हैं। उस दौरान रास्ते उन्हें किस प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान ड्राइवरों के साथ केक काटा गया, जलपान व उपहार वितरित किए गए तथा मनोरंजन हेतु खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आशर की ओर से अनुराग एवं सुरजीत, जेसीसीआई लॉजिस्टिक्स के लॉजिस्टिक्स हेड संदीप, संघा, महेश यादव, राकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत जनसहास टीम द्वारा ड्राइवरों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं सीएसआई के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में ड्राइवरों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई। यह आयोजन न केवल दिल्ली में बल्कि सोनीपत में हरियाणा पुलिस के सहयोग से तथा बावल में ओम लॉजिस्टिक्स के साथ भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। ईचर ने इस पहल के माध्यम से ड्राइवरों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। यह पहल काफ़ी सराहनीय हैं एक दिन चालक दिवस के तौर पर मनाने के साथ चालकों की समस्या और उनकी परेशानियां सुनने का प्रयास किया और उनके स्वास्थ्य की जाँच कराना काफ़ी सराहनीय कार्य है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान यहाँ मौजूदा पदाधिकारियों ने क्या कहा देखिए यह विशेष रिपोर्ट में।


