पाँच अप्रैल को बुराड़ी बंद की सफलता पूर्वक संपन्न होने के बाद आपकी अपनी पार्टी पीपलस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। बुराड़ी क्षेत्र की जर्जर और खस्ता हाल सड़कों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर टोटल खबरें चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में भविष्यवादी कर कहा था की अगर सड़कों की हालत को सुधार नहीं हुआ तो लोग ख़ुद सड़कों पर आकर क्षेत्र के विधायक , सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे उनका भविष्यवाणि पाँच अप्रैल को बुराड़ी में बंद लेकर सच साबित हुई। जिसमें क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस जनसमर्थन ने स्पष्ट कर दिया है कि बुराड़ी की जनता अब अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर जागरूक और एकजुट है। अब उन्होंने एक बार फिर से कहा की अगर यह सड़कों के निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं हुए तो लोग दिल्ली की मुख्यमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल के निवास का भी घेराव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनाक्रोश और भी बढ़ेगा, जिसका जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा। इसके लिए उन्होंने दिल्ली सरकार और संबंधित विभाग से आग्रह किया की जल्द ही बुराड़ी की 100 फुट रोड पर निर्माण करवाया जाए और इसके साथ ही बुराड़ी की अन्य सड़कों का भी निर्माण करवाया जाए। उन्होंने कहा की मात्र एक दो सड़कों पर मलबा डालने से काम नहीं चलेगा। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट में टोटल खबरें विशेष संवाददाता राजेश खन्ना से बातचीत के दौरान भविष्यवाणी को लेकर आपकी अपनी पार्टी पीपलस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने क्या कहा, देखिए यह रिपोर्ट में
2026-04-12


