उप महापौर श्री जय भगवान यादव ने आज अलीपुर वार्ड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया

Listen to this article

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश,जनता की सहूलियत को देखते हुए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए – उप महापौर श्री जय भगवान यादव

नई दिल्ली । उप महापौर श्री जय भगवान यादव ने आज अलीपुर वार्ड में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद एवं ग्रामीण समिति के अध्यक्ष श्रो योगेश राणा और मनोनीत पार्षद एवं उत्तर पश्चिम जिलाअध्यक्ष दिल्ली श्री विनोद सहरावत भी उपस्थित रहे। उप महापौर श्री जय भगवान यादव ने निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उप महापौर श्री जय भगवान यादव ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरोग्य मंदिर के परिसर में पड़े पत्तों को सही तरीके से निस्तारित किया जाए। श्री जय भगवान यादव ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरोग्य मंदिर में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

श्री जय भगवान यादव ने कहा कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए दिल्ली नगर निगम दिल्ली के नागरिकों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सार्थक प्रयास कर रहा है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *