Listen to this article

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मॉडल टाउन, नई दिल्ली द्वारा शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में लिवर रोगों के बढ़ते मामले: कारण एवं सावधानियाँ” विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण सत्र को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी विभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं एचओडी डॉ. अपूर्व पांडे तथा पीडियाट्रिक्स विभाग के एचओडी एवं सीनियर कंसल्टेंट डॉ. शैलेश शर्मा ने संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेषज्ञों ने दिल्ली-एनसीआर में लिवर संबंधी बीमारियों की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की और बताया कि गलत खान-पान, अत्यधिक शराब का सेवन, हेपेटाइटिस बी व सी संक्रमण, मोटापा और बच्चों में जंक फूड की बढ़ती आदत इसके प्रमुख कारण हैं। डॉक्टरों ने जोर देकर कहा कि फैटी लिवर डिजीज अब युवाओं और बच्चों में भी तेजी से फैल रही है, जिसे समय रहते जीवनशैली में बदलाव और नियमित जांच से रोका जा सकता है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, शराब से परहेज, हेपेटाइटिस का टीकाकरण और समय पर लिवर फंक्शन टेस्ट कराने जैसी जरूरी सावधानियों पर प्रकाश डाला। यथार्थ हॉस्पिटल ने इस अवसर पर लिवर स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। आइये देखतें हैं टोटल खबरें के विशेष संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *