Listen to this article

आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अरोपियों के नाम राजेश, हेमंत उर्फ मोहित और किशन बताये गए है। नारकोटिक्स स्क्वाड, एएटीएस और स्थानीय पुलिस टीमों की समन्वित कार्रवाई में 674 कार्टन यानी लगभग 33,700 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। डीसीपी आउटर नॉर्थ जिला हरेश्वर स्वामी के निकट पर्यवेक्षण और संयुक्त पुलिस आयुक्त उत्तरी रेंज विजय सिंह के नेतृत्व में की गई इन कार्रवाइयों में चार वाहनों को जब्त किया गये। कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एडिशनल डीसीपी-1 अमित कौशिक द्वारा इन अभियानों की लगातार मॉनिटरिंग की गई। पहली कार्रवाई में 17 अप्रैल को एएटीएस टीम ने लिबासपुर के पास टाटा इंट्रा वाहन को रोककर समायपुर बादली निवासी 32 वर्षीय किशन को 115 कार्टन अवैध शराब के साथ पकड़ा। थाना बादली में दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। दूसरी कार्रवाई में 16, 17 अप्रैल की रात थाना स्वरूप नगर की सतर्क टीम ने पीछा कर टाटा ऐस टेम्पो रोका और नांगली पूना निवासी 28 वर्षीय राजेश को गिरफ्तार किया। वाहन से 200 कार्टन यानी लगभग 1768 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना स्वरूप नगर में एफआईआर 6 दर्ज की गई, जिसके पहले भी दो मामले दर्ज हैं। तीसरी कार्रवाई में 16 अप्रैल को एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने नरेला निवासी 25 वर्षीय आदतन अपराधी हेमंत उर्फ मोहित को अशोक लेलैंड वाहन सहित पकड़ा। उसके कब्जे से 6250 क्वार्टर और 48 बीयर की बोतलें मिलीं। थाना एनआईए में एफआईआर दर्ज की गई, आरोपी चार मामलों में पहले भी शामिल रहा है। चौथी कार्रवाई में 10 अप्रैल को एएनएस टीम ने गांव बकोली के पास जाल बिछाकर महिंद्रा बोलेरो पिकअप से 230 कार्टन अवैध शराब बरामद की। थाना अलीपुर में एफआईआर संख्या 160/26 दर्ज की गई। इंस्पेक्टर आलोक कुमार रंजन, इंस्पेक्टर गौरव चौधरी और इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में हुई इन कार्रवाइयों से हरियाणा से दिल्ली के सप्लाई रूट को ध्वस्त किया गया है। पुलिस अब पूरे सिंडिकेट, सप्लायरों और रिसीवर्स की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आइए देखते हैं टोटल खबरें की विशेष राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *