Listen to this article

रोहिणी जिला पुलिस ने गोगी गैंग/दिनेश कराला गैंग के पांच साथियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम
राहुल माथुर उर्फ डोगरा, निवासी गांव कराला, दिल्ली गैंग का प्रमुख फाइनेंसर एवं सहयोगी, पहले 5 आपराधिक मामलों में शामिल। आदित्य उर्फ बॉबी, निवासी गांव कराला, दिल्ली, आयु 22 वर्ष।
कुणाल उर्फ कुक्कू, निवासी गांव कराला, दिल्ली, आयु 22 वर्ष। सुरेंद्र उर्फ काला उर्फ सुरेंद्र सिंह, निवासी शिव विहार, कराला, दिल्ली मुख्य हथियार सप्लायर। इकबाल, निवासी जिला हापुड़, यूपी, आयु 65 वर्ष विभिन्न संगठित अपराध सिंडिकेट को हथियार सप्लाई करने में संलिप्त, पूर्व में 7 आपराधिक मामलों में शामिल। आरोपियों के कब्जे से कुल 17 अवैध हथियार (10 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर एवं 6 देसी कट्टे) बरामद किए गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रिया निर्मित 1 ग्लॉक 9mm पिस्टल, इटली निर्मित 1 बेरेटा पिस्टल तथा तुर्की निर्मित 1 पिस्टल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 2 वाहन भी जब्त किए गए हैं तथा कुल 106 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार अवैध हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस की एक टीम, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर संदीप गोदारा, इंस्पेक्टर (इंवेस्टिगेशन)/बुद्ध विहार द्वारा किया गया तथा जिसकी निगरानी सार्थक त्यागी, एसीपी/बेगमपुर एवं शशांक जायसवाल, डीसीपी/रोहिणी द्वारा की गई, सराहनीय कार्य करते हुए। इंस्पेक्टर संदीप गोदारा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई विनोद, हेड कांस्टेबल विकास सांगवान, कुलदीप एवं विनोद तथा कांस्टेबल अजय, मुकेश, विशाल और परमिंदर शामिल थे। टीम लगातार अवैध हथियारों की सप्लाई से संबंधित खुफिया जानकारी जुटाने एवं ऐसे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कार्य कर रही थी। जांच के दौरान राहुल माथुर उर्फ डोगरा को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह अपने साथी मंजीत उर्फ मोनू से मिलने आया था। पुलिस टीम को देखकर उसने अपनी महिंद्रा थार गाड़ी को गलत दिशा में भगाकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे 4 हथियार बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान उसके साथी कुणाल उर्फ कुक्कू को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया, जिसके घर से 1 पिस्टल बरामद हुई। आगे की जांच में आदित्य उर्फ बॉबी को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 2 अवैध हथियार बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि सुरेंद्र उर्फ काला गैंग को अवैध हथियार सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी है, जो पहले से ही आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल में बंद था।
गोपनीय सूचना के आधार पर हथियारों की सप्लाई चेन के लिंक स्थापित करने के लिए जांच को आगे बढ़ाया गया। सुरेंद्र उर्फ काला की जानकारी पर उत्तर प्रदेश के हापुड़ में छापेमारी कर हथियारों के स्रोत की तलाश की गई, जहां से इकबाल (65 वर्ष) पुत्र मकबूल अहमद, निवासी जिला हापुड़, यूपी को गिरफ्तार किया गया। उसके घर की तलाशी में 5 अवैध हथियार एवं 21 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिनमें 1 पिस्टल, 1 लाइट पिस्टल, 1 रिवॉल्वर एवं 2 देसी कट्टे शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी दिनेश कराला उर्फ गोगी गैंग के सक्रिय सदस्य/सहयोगी हैं। टिल्लू एवं चिचड़ गैंग के साथ चल रही गैंगवार के चलते ये अवैध हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल कर अपने प्रभाव को बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर युवाओं को गैंग में शामिल करने का भी प्रयास किया जा रहा था। यह गैंग दिल्ली के बाहरी क्षेत्रों में रंगदारी और जमीन कब्जाने जैसे अपराधों में सक्रिय है तथा हरियाणा के गैंगस्टर्स से भी इनके संबंध हैं। सुरेंद्र उर्फ काला पिछले 4-5 वर्षों में सैकड़ों हथियारों की सप्लाई कर चुका है। वह हापुड़, यूपी से हथियारों की व्यवस्था करने वाला मुख्य सप्लायर है और गैंग का प्रमुख कड़ी माना जाता है, जो नए सदस्यों की भर्ती भी करता है। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में।

पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से 17 अवैध हथियार (10 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 6 देसी कट्टे), जिनमें 1 ग्लॉक 9mm पिस्टल (ऑस्ट्रिया), 01 बेरेटा पिस्टल (इटली) एवं 1 जोराकी पिस्टल (तुर्की) शामिल।
कुल 106 जिंदा कारतूस। 1 महिंद्रा थार वाहन। 1 स्कॉर्पियो-एन एसयूवी। टोटल खबरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *