नई दिल्ली स्थित धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने रेडियोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक डायरेक्ट रेडियोग्राफी सॉल्यूशन की शुरुआत कर डायग्नोस्टिक क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की। नव स्थापित XD 17 CSI वायरलेस डिटेक्टर विद डेस्कटॉप वर्कस्टेशन इमेजिंग की गति, सटीकता और रोगी अनुभव को बेहतर बनाएगा।
उद्घाटन अस्पताल परिसर में वरिष्ठ प्रबंधन, डॉक्टरों और बीएसबीके इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। यह पहल बीएससीके इंजीनियर्स प्रा. लि. और नारायणा हृदयालय चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से संभव हुई, जिसका लक्ष्य एडवांस डायग्नोस्टिक तकनीक की पहुंच बढ़ाना है।
क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. मनीष टंडन ने कहा, समय पर सटीक निदान ही बेहतर इलाज की नींव है। यह सिस्टम निदान की सटीकता बढ़ाएगा और मरीजों को अधिक सुरक्षा व आराम देगा। डायरेक्टर ऑपरेशंस डॉ. प्रह्लाद प्रसाद अग्रवाल ने बताया, यह इंस्टॉलेशन दक्षता बढ़ाने और क्लिनिकल वर्कफ्लो सुधारने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। इससे क्वालिटी के साथ टर्नअराउंड टाइम तेज होगा।

डायरेक्टर इमेजिंग डॉ. विकास रस्तोगी बोले, वायरलेस डिटेक्टर कम रेडिएशन में बेहतरीन इमेज क्वालिटी देता है। इससे रेडियोलॉजिस्ट तेज और सटीक आकलन कर सकेंगे। यह अपग्रेड जटिल डायग्नोस्टिक जरूरतों के लिए अहम है। डोनर कंपनी मैकॉबर बीके के डायरेक्टर गौतम गुप्ता ने कहा, हमारी सीएसआर पहल का मकसद हेल्थकेयर में बदलाव लाना है। यह सिस्टम बेहतर रोगी देखभाल में हमारा योगदान है।
डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम तेज इमेज, आसान वर्कफ्लो और बेहतर पेशेंट हैंडलिंग सुनिश्चित करता है। इससे अस्पताल की तकनीक-आधारित, रोगी-केंद्रित देखभाल की प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। इस अपग्रेड के साथ धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल डायग्नोस्टिक क्षमता बढ़ाते हुए उत्कृष्ट क्लिनिकल परिणामों की ओर अग्रसर है।



