Listen to this article

Spiritual Expo 2026 में हुआ ‘रामचरित मानस का वैज्ञानिक विश्लेषण’ का भव्य लोकार्पण
साधु-संतों ने कहा: सनातन ज्ञान में विश्व को दिशा देने की शक्ति

राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित Constitution Club of India में आयोजित Spiritual Expo 2026 के दौरान अध्यात्म, संस्कृति और सनातन ज्ञान का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस विशेष अवसर पर राम चरन अनुरागी स्वर्गीय श्री मन मोहन गोयल जी द्वारा लिखित चर्चित पुस्तक “रामचरित मानस का वैज्ञानिक विश्लेषण” का भव्य लोकार्पण साधु-संतों, विद्वानों और आध्यात्मिक गुरुओं की पावन उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं और वक्ताओं ने रामचरित मानस के आध्यात्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन ज्ञान आज भी पूरी दुनिया को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी जड़ों से जुड़ें और सकारात्मक सोच अपनाएं।

श्रद्धा, ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर Spiritual Expo 2026 ने आत्मशांति और मानव कल्याण का संदेश दिया। इस आयोजन ने विशेष रूप से युवाओं को अध्यात्म और भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी और सभी के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।

(शब्द: 198)

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *