Listen to this article

दिल्ली पुलिस ने लूट के एक ऐसे मामले को सुलझाने का दावा किया है जो किसी फ़िल्मी स्टाइल कहानी से कम नहीं है। जी हाँ इस मामले को जानकर आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने समयपुर बादली थाने में दर्ज चाकू की नोक पर लूट के सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम प्रशांत वर्मा उर्फ अनुज उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहन गार्डन, दिल्ली। मुख्य साजिशकर्ता, पीड़ित का जीजा है।
हर्ष उर्फ हर्षित: 26 वर्ष, निवासी धर्मा टावर, सरफाबाद, नोएडा। स्थायी पता: लखनऊ।
नितीश कश्यप उर्फ यश: 22 वर्ष, निवासी धर्मा टावर, सरफाबाद, नोएडा। स्थायी पता: लखनऊ। चौंकाने वाली बात यह है कि मास्टरमाइंड पीड़ित का सगा जीजा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू, स्कूटी और लूटा गया बैग बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 21 मई को समयपुर बादली थाने में मोबाइल और बैग छीनने की सूचना मिली। शिकायतकर्ता शरद कुमार ठाकुर, निवासी कराला, कश्मीरी गेट में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम करता है। वह मालिक पंकज गुलाटी के लिए कैश कलेक्शन करता है। घटना वाले दिन दोपहर में शरद रोहिणी सेक्टर 7 कैश लेने गया। इसके बाद उसे फोन पर रोहिणी सेक्टर 18/19 मेट्रो स्टेशन बुलाया गया। ट्रैफिक लाइट पर एक अज्ञात व्यक्ति उसकी स्कूटी पर जबरन बैठ गया, पीठ पर धारदार हथियार लगा दिया और दिव्या ज्योति अपार्टमेंट्स की ओर चलने को मजबूर किया। तभी काली TVS N Torq स्कूटी पर दूसरा बदमाश आया। दोनों ने मिलकर शरद का मोबाइल, चाबी और काला बैग छीन लिया और फरार हो गए।
थाना समयपुर बादली में बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वारदात की गंभीरता को देखते हुए SHO इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह जाखड़ के नेतृत्व में SI घनश्याम, HC विशाल, HC सौरभ, कॉन्स्टेबल मंजीत और कॉन्स्टेबल कृष्ण की टीम गठित की गई। ACP फिरोज आलम के मार्गदर्शन, Addl. DCP अमित कौशिक के पर्यवेक्षण और संयुक्त आयुक्त विजय सिंह, IPS के समग्र नेतृत्व में टीम ने काम किया।
CCTV फुटेज खंगालने पर काली TVS N-Torq स्कूटी संदिग्ध लगी। स्कूटी मालिक प्रशांत वर्मा को ट्रेस कर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी प्रशांत को पता था कि उसका साला शरद अक्सर भारी कैश लेकर चलता है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रशांत ने साथियों हर्ष और नितीश कश्यप के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। प्लान के तहत हर्ष और नितीश ने स्कूटी से लूट को अंजाम दिया, जबकि प्रशांत कार से पीछे-पीछे पूरी वारदात को मॉनिटर कर रहा था।
मजे की बात यह है कि खतरनाक लूट के बाद आरोपियों को पता चला कि छीना गया बैग खाली था। उसमें कैश नहीं था। गुस्से में उन्होंने पीड़ित का मोबाइल और चाबी फेंक दी।

बहरहाल पुलिस ने आरोपी के क़ब्ज़े से 1 चाकू, 1 TVS N-Torq स्कूटी, 1 खाली बैग बरामद किया है। पीड़ित का मोबाइल बरामद कर आगे की जांच जारी है। टोटल खबरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *