राजधानी दिल्ली में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच जल संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। पानी के लिए रात भर इंतज़ार करना पड़ रहा है या टैंकर के आने की राह देखनी पड़ती है। लंबी कतारों में लगना या बाजार से महंगा पानी खरीदना लोगों की मजबूरी बन गया है। पानी की किल्लत से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
ऐसे हालात में वार्ड सेवक और जाने-माने आजाद पुर वार्ड क्षेत्र के समाजसेवी आनंद सिंह नेगी ने जनसेवा की मिसाल पेश की है। गहराते जल संकट को देखते हुए उन्होंने स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी राहत योजना की घोषणा की है।
आनंद सिंह नेगी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि पानी की इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए वे निजी स्तर पर तन, मन और धन से जनता की सेवा में तत्पर हैं। इसी संकल्प के तहत उन्होंने क्षेत्र के 20 अलग-अलग चिन्हित स्थानों पर नए हैंडपंप लगवाने की व्यवस्था शुरू की है। साथ ही स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्रों में खराब पड़े हैंडपंपों की जानकारी दें, ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक कराया जा सके।
पेयजल की किल्लत से तत्काल राहत देने के लिए आनंद सिंह नेगी ने क्षेत्रवासियों के लिए 20 लीटर आरओ पीने के पानी की बिल्कुल निशुल्क व्यवस्था भी की है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कोई भी नागरिक आनंद सिंह नेगी के स्थानीय सहयोगियों से संपर्क कर कूपन प्राप्त कर सकता है। इन कूपनों के माध्यम से लोग 20 लीटर का पानी का जार मुफ्त ले जा सकेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि पानी लेने आते समय खाली जार साथ लेकर आएं।
जहां एक ओर संकट की इस घड़ी में कई नेताओं ने जनता से दूरी बना रखी है, वहीं आनंद सिंह नेगी ने हर संभव सामाजिक सहयोग देने का बीड़ा उठाया है।
आइये देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की रिपोर्ट में कि इस जल संकट पर समाजसेवी आनंद सिंह नेगी ने क्या कहा।



