Listen to this article

आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े एक नाबालिक समेत तीन शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपियों के नाम अजय पुत्र शेर सिंह, निवासी झज्जर, हरियाणा (उम्र 22 वर्ष)। दूसरा कन्हैया कुमार पुत्र दिनेश राय, निवासी पूठ खुर्द, दिल्ली (उम्र 22 वर्ष) और तीसरा एक सीसीएल है। जानकारी के अनुसार 5 जून को नियमित गश्त के दौरान टीम ने दिल्ली के पूठ खुर्द स्थित बंगाली मार्केट मुख्य मार्ग पर एक काली मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस को देखते ही चालक ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश की। शक होने पर टीम ने पीछा कर वाहन को रोका और तीनों को काबू कर लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से दो अवैध अत्याधुनिक पिस्तौल और कुल 27 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बताया जाता है कि साजिश के तहत अजय बवाना क्षेत्र में कन्हैया व सीसीएल से मिला। तीनों किराए के कमरे में रहकर पूठ खुर्द निवासी टारगेट की रेकी कर रहे थे। वारदात के लिए इन्होंने अत्याधुनिक हथियार व कारतूस जुटाए थे। पुलिस ने इन्हें हमले को अंतिम रूप देने जाते समय ही पकड़ लिया।
गहन पूछताछ में पता चला कि नितिन उर्फ विक्की उर्फ हद्दल, पुत्र रणबीर सिंह, निवासी बड़ा चौक, पूठ खुर्द, हिमांशु भाऊ गैंग का करीबी सहयोगी है। विक्की हद्दल सोशल मीडिया के जरिए कन्हैया और सीसीएल के संपर्क में था। उसी ने अजय को झज्जर से बुलाकर कन्हैया व सीसीएल के साथ टीम बनाकर टारगेट को खत्म करने का काम सौंपा। गश्ती दल की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से खतरनाक अवैध हथियार सड़कों से हटे और क्षेत्र में संभावित जघन्य अपराध टल गया। अवैध हथियारों के स्रोत और गैंग से संबंधों की जांच जारी है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *