Listen to this article

ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन (AICDA) की दिल्ली एनसीआर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दिल्ली के शालीमार बाग क्लब में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का सुदृढ़ीकरण करना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और सदस्यों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लेना था।

बैठक में दिल्ली एनसीआर के सभी AICDA पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस दौरान कार डीलर समुदाय से जुड़ी चुनौतियों, बाजार की बदलती परिस्थितियों और सदस्यों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता AICDA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.एस. नेयोल ने की। इस अवसर पर संस्था के लीगल एडवाइजर श्री अमर सैनी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकेश मुंजाल भी उपस्थित रहे।

बैठक में वर्ष 2026 से 2031 तक की AICDA की 10वीं निर्देशिका का अनावरण किया गया। साथ ही संगठन की उपलब्धियों एवं गवर्निंग बॉडी में किए गए नए बदलावों की जानकारी सदस्यों को दी गई। बैठक का मुख्य फोकस AICDA को और अधिक मजबूत बनाना तथा आने वाले समय में कार डीलरशिप उद्योग के हित में प्रभावी कदम उठाना रहा।

इस वार्षिक बैठक में संस्था द्वारा कई नए सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर नियुक्त किया गया। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर पदभार सौंपा गया।

नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची:

  1. नवीन वर्मा चेयरमैन, उत्तर प्रदेश
  2. प्रदीप कुमार सलूजा उपाध्यक्ष, दिल्ली
  3. दीपक सिरोही उपाध्यक्ष, गुरुग्राम
  4. देवेंद्र ग्रोवर उपाध्यक्ष, अशोक विहार
  5. करण लालवानी पब्लिसिटी सेक्रेटरी, दिल्ली
  6. दीपक मल्होत्रा सचिव, करोल बाग
  7. जितेंद्र सिंह क्वात्रा सचिव, करमपुरा
  8. पंकज चानाना उपाध्यक्ष, करमपुरा
  9. गुरदीप सिंह सह सचिव, दिल्ली

AICDA ने कहा कि सदस्यों के हितों की रक्षा और कार डीलरशिप सेक्टर के सतत विकास के लिए इस प्रकार की नियमित बैठकें आवश्यक हैं। दिल्ली एनसीआर की यह बैठक संगठन के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *