Listen to this article

उतरी पश्चमी जिला थाना आदर्श नगर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए रंगदारी मांगने वाले दो फर्जी गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कुख्यात ‘काला जठेड़ी गैंग’ का सदस्य बताकर एक व्यवसायी से करोड़ों रुपये की उगाही करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियो के नाम राजन कालरा उम्र 26 वर्ष निवासी जैन कॉलोनी, यमुनानगर, हरियाणा है। दुसरा आरोपी साहिल गर्ग उम्र 38 व निवासी जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रोहित जैन, निवासी, आदर्श नगर, दिल्ली ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर 5, बवाना में प्लास्टिक ग्लू टेप निर्माण का व्यवसाय करते हैं। उनका हरियाणा के यमुनानगर निवासी साहिल गर्ग के साथ व्यावसायिक विवाद चल रहा था। पूर्व में साहिल गर्ग ने भी थाना आदर्श नगर में शिकायतकर्ता के खिलाफ कथित धोखाधड़ी और ₹2.95 करोड़ के भुगतान न करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता को अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबरों से रंगदारी के लिए धमकी भरे कॉल आने लगे। कॉल करने वाला खुद को हरियाणा के ‘काला जठेड़ी गैंग’ का सदस्य बताकर साहिल गर्ग के कथित बकाया पैसे की मांग कर रहा था। आरोपी ने दावा किया कि उसने वसूली के लिए साहिल गर्ग से ₹50 लाख की ‘टोकन राशि’ ली है और भुगतान न करने पर शिकायतकर्ता की हत्या कर देने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने धमकी भरी कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी। इस संबंध में थाना आदर्श नगर के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप-निरीक्षक सुनील के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में एएसआई गोपाल किशन, हेड कांस्टेबल मुकेश, हेड कांस्टेबल लीलाराम, हेड कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल सतपाल एवं कांस्टेबल रामबाबू शामिल थे। पूरी कार्रवाई निरीक्षक राजेश कुमार भाखर, एसएचओ थाना आदर्श नगर तथा योगेंद्र खोखर, एसीपी/जहांगीर पुरी के पर्यवेक्षण में की गई। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की यह रिपोर्ट में

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *